Thursday, April 9, 2026
Latest:
Latest

राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव बहस, हंगामा जारी

पिछले हफ्ते महज 2 दिन ही सदन की कार्यवाही सुचारू रूप से चल सकी थी. लेकिन इसके बाद सदन में सत्ता और विपक्ष दोनों ही सांसदों की ओर से हंगामा किया जा रहा है. इस हफ्ते सोमवार और मंगलवार को सदन की कार्यवाही नहीं चल सकी थी।

राज्यसभा में अविश्वास प्रस्ताव बहस, हंगामा जारी। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने संसदीय कार्यवाही के इतर कहा, “मुझे ऐसा लगता है कि मौजूदा सरकार संविधान पर चर्चा नहीं कराने देना चाहती हैं जो दो दिन निर्धारित है।

इसी के लिए पूरा वातावरण तैयार किया जा रहा है. मैं किरेन रिजिजू को समझाना चाहता हूं कि क्या आप उपराष्ट्रपति को उसके जाति या धर्म के अनुरूप बांधेंगे? ये उस इस पद की गरिमा के खिलाफ है।

RJD सांसद मनोज कुमार झा ने संसद से बाहर कहा, “संसद के न चलने के लिए बीजेपी के हमारे साथियों को आइना रखना होगा. दोनों पक्षों को आगे बढ़ना होगा लेकिन सत्ता पक्ष को कुछ ज्यादा आगे बढ़ना होगा.।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि