नोएडा। NMRC Recruitment 2019: नोएडा मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (NMRC) स्नातकों के लिए बेशुमार नोकरियां लेकर आया है। NMRC अपने यहां कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर, कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट, जूनियर इंजीनियर, मेंटेनर, एकाउंट्स असिस्टेंट, ऑफिस असिस्टें समेत कई पदों पर भर्ती करने की तैयारी में है, इच्छुक और योग्य उम्मीदवार जल्द आवेदन करें। 18 से 32 वर्ष की आयु वाले कैंडिडेट्स इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं। बता दें कि 22 जुलाई, 2019 से 21 अगस्त, 2019 के बीच आवेदन किए जा सकेंगे।
रिक्त पदों का विवरण:
स्टेशन कंट्रोलर / ट्रेन ऑपरेटर- 09
कस्टमर रिलेशन असिस्टेंट- 16
जूनियर इंजीनियर / इलेक्ट्रिकल- 12
जूनियर इंजीनियर / मैकेनिकल- 04
जूनियर इंजीनियर / इलेक्ट्रानिक्स- 15
जूनियर इंजीनियर / सिविल- 04
मेंटेनर / फिटर- 09
मेंटेनर / इलेक्ट्रीशियन -29
मेंटेनर / इलेक्ट्रोनिक और मैकेनिक- 90
मेंटेनर / रेफरी और एसी मैकेनिक- 07
एकाउंट्स असिस्टेंट- 03
ऑफिस असिस्टेंट- 01
कुल पदों की संख्या -199
महत्वपूर्ण तारीखें-
ऑनलाइन आवेदन की शुरूआत- 22 जुलाई, 2019
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि- 21 अगस्त, 2019
आवेदन शुल्क जमा करने की तारीख : 22 जुलाई से 21 अगस्त, 2019 तक
आयु सीमा: 18 से 32 साल के बीच
शैक्षिक योग्यता: इन पदों पर आवेदन के लिए कैंडिडेट्स की न्यूनतम शैक्षिक योग्यता किसी मान्यता प्राप्त संस्थान / विश्वविद्यालय से स्नातक / संबंधित विषयों के साथ डिग्री या डिप्लोमा होना जरूरी है। इसके अलावा अधिक जानकारी के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।
आवेदन प्रक्रिया-
इच्छुक और योग्य उम्मीदवार नोएडा मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट www.nmrcnoida.com या www.becil.com पर जाकर नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।
















Leave a Reply