Site icon Yashbharat.com

Nissan ‘बिगेस्ट दिवाली कार्निवल’ ऑफर में मिलेगा 4 करोड़ रुपए तक कैशबैक

self driving car

बिजनेस डेस्कः त्योहार सीजन में निसान मोटर्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड अपनी गाड़ियों पर अच्छे ऑफर्स और डिस्काउंट लेकर आई हैं। ऑफर के तहत ग्राहकों को निसान या डैटसन गाड़ी खरीदने पर 50 हजार रुपए तक का फायदा मिलेगा। यही नहीं कंपनी ने 4 करोड़ रुपए तक के कैशबैक की भी घोषणा की है। यह ऑफर केवल 9 अक्टूबर तक ही मान्य रहेगा। इस ऑफर के तहत ग्राहक एक्सचेंज बोनस और सभी निसान कारों पर 1 रुपए में इंश्योरेंस और सोने के सिक्के जीतने का भी मौका पा सकते हैं।

डैटसन पर मिल रहा एक्सचेंज बोनस
डैटसन ने भी 52,000 रुपए के बेनिफिट्स और GO , GO+ और redi-GO पर 15,000 रुपए तक के एक्सचेंज बोनस की घोषणा की है। निसान ने इस ऑफर को ‘बिगेस्ट दिवाली कार्निवल’ नाम दिया है। निसान की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, इंश्योरेंस और एक्सचेंज बोनस के अलावा कॉर्पोरेट एक्सक्लूसिव ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर इन सभी ऑफर्स को जोड़ दिया जाए तो ग्राहक टेरानो एसयूवी पर 50 हजार रुपए तक बचा सकते हैं। इसी तरह सनी पर भी 30 हजार रुपए तक की बचत का लाभ उठाया जा सकता है।

Exit mobile version