katniLatest

निशिता पृथयानी ने बढ़ाया कटनी का मान, सीए में किया टॉप

कटनी | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से गुरुवार को सीए मई 2024 का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें सुभाष चौक स्थित अशोक स्टेशनरी संचालक की सुपुत्री निशिता पृथयानी ने सफलता हासिल की है। पिता श्री पृथयानी ने बताया कि निशिता ने नियमित रूप से 18 घंटे तक अध्ययन कर पहली बार में सीए परीक्षा में सफलता हासिल की है। निशिता ने सफलता का श्रेय  गुरुजनों, अपनी माता -पिता और बड़े भाई कपिल को दिया है। पूरे पृथयानी परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है।

 

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम