निशिता पृथयानी ने बढ़ाया कटनी का मान, सीए में किया टॉप

IMG 20240712 WA0013

कटनी | इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की ओर से गुरुवार को सीए मई 2024 का रिजल्ट घोषित किया गया। इसमें सुभाष चौक स्थित अशोक स्टेशनरी संचालक की सुपुत्री निशिता पृथयानी ने सफलता हासिल की है। पिता श्री पृथयानी ने बताया कि निशिता ने नियमित रूप से 18 घंटे तक अध्ययन कर पहली बार में सीए परीक्षा में सफलता हासिल की है। निशिता ने सफलता का श्रेय  गुरुजनों, अपनी माता -पिता और बड़े भाई कपिल को दिया है। पूरे पृथयानी परिवार में खुशी का माहौल व्याप्त है।

 

 

इसे भी पढ़ें-  अग्निवीरों को लेकर केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, अब 4 नहीं 6 साल तक कर सकेंगे सेना में सेवा, नियमित सैनिक बनने का भी मिलेगा अवसर