Site icon Yashbharat.com

निर्मला ने जीर्णोद्वार तो प्रीती ने बजवाया घंटा शहर में फिर लौटी घंटाघर की रौनक

Screenshot 20240217 014411 X

कटनी। पहले पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक के कार्यकाल में शहर की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर का जीर्णोद्वार कार्य हुआ और अब महापौर श्रीमती प्रीती संजीव सूरी के कार्यकाल में इस ऐतिहासिक धरोहर में फिर घडिय़ा और घंटा लगकर बजने लगा। इसके साथ ही अब घंटाघर आकर्षक विद्युत साज सज्जा से भी जगमगा गया है।

गौरतलब है कि शहर की ऐतिहासिक धरोहर घंटाघर बीते कई वर्षों से अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रही थी और शहर का कोई भी प्रतिनिधि इस ओर ध्यान नहीं दे रहा था। हालात ये थे कि कहने को तो घंटाघर में चार घड़ी थी पर चारों वर्षों से बंद पड़ी थी।

पूर्व महापौर श्रीमती निर्मला पाठक ने अपने कार्यकाल में इसकी सुध ली और इसका जीर्णोद्वार कार्य कराया। श्रीमती पाठक ने घंटाघर में अग्रसेन पार्क को अच्छा कराया। इसके बाद यह ऐतिहासिक धरोहर देखने लायक हुई। वहीं अब महापौर श्रीमती प्रीती संजीव सूरी ने घंटाघर में चारों तरफ नई घडिय़ा लगवाई और आकर्षक विद्युत साज सज्जा करवा कर घंटा लगवाया।

जिसके बाद अब एक बार फिर इस ऐतिहासिक धरोहर की रौनक लौट आई है।
अब कमानिया गेट के निर्माण की मांग उठी
घंटाघर का कायाकल्प होने के बाद अब शहर वासी शहर में पुन: कमानिया गेट के निर्माण की मांग करने लगे हैं। शहरवासियों का कहना है कि महापौर प्रीती संजीव सूरी व नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक सामूहिक प्रयास करें तो शहर में एक बार फिर कमानिया गेट का निर्माण हो सकता है।

Exit mobile version