Site icon Yashbharat.com

NEW YEAR GIFT: SBI ने अपने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

sbi

नई दिल्ली। नए साल पर भारत का सबसे बड़ा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने कर्मचारियों को एक खास तोहफा देगा। एस.बी.आई. अपने कर्मचारियों को उनके परिवार के किसी सदस्‍य की मौत पर 7 दिन की छुट्टी देने जा रहा है। ऐसा पहली बार हुआ है कि भारत में कोई बैंक अपने कर्मचारियों को ऐसी छुट्टी देगा। बैंक के फैसले का मतलब यह है कि अगर किसी कर्मचारी के परिवार के किसी सदस्य की मौत हो जाती है तो अब कर्मचारी 7 दिनों की छुट्टी ले सकेंगे और यह पेड लीव होगी।

मिलेंगी ये सुविधाएं
एस.बी.आई. कर्मचारियों को और भी सुविधाएं देने की योजना बना रहा है। बैंक 20,000 रुपए तक के मासिक पेंशन उठाने वाले रिटायर्ड कर्मियों को मेडिक्लेम के प्रीमियम में 75 फीसदी की सब्सिडी भी देगा। 20,000 से 30,000 तक की पेंशन उठाने वाले रिटायर्ड कर्मियों को मेडिक्लेम प्रीमियम में 60 फीसदी की छूट दी जाएगी। एस.बी.आई. कर्मचारियों के परिवार का मेडिक्लेम कवर 75 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर दिया गया है।

बैंक के फैसले को कर्मचारियों ने सराहा 
वास्‍तव में बैंक मल्टीनेशनल कंपनियों में लागू छुट्टी के नियमों को फॉलो कर रहा है। इससे कर्मचारियों को दुख की घड़ी में अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। परिवार के दायरे में पत्नी, माता-पिता, सास-ससुर और बच्चे आएंगे। दुख की घड़ी में कर्मचारी को अपने परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। बैंक कर्मचारी इस फैसले की खुलकर सराहना कर रहे हैं।

Exit mobile version