AutomobileFEATUREDLatestTechअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीयव्यापार

नई Nissan Kait SUV ग्लोबल डेब्यू: Creta को कड़ी टक्कर देने आ रही है दमदार नई SUV

नई Nissan Kait SUV ग्लोबल डेब्यू: Creta को कड़ी टक्कर देने आ रही है दमदार नई SUV। कॉम्पैक्ट SUV मैग्नाइट की सफलता के बाद निसान अब एक नई दमदार SUV लाने की तैयारी में है। कंपनी ने अपनी अगली ग्लोबल SUV Nissan Kait को ब्राजील में पेश कर दिया है। यहां इसके प्रोडक्शन की शुरुआत भी हो चुकी है और साल 2026 से यह SUV 20 से ज्यादा देशों में एक्सपोर्ट की जाएगी।

बॉलीवुड स्टार Vicky Kaushal ने ली अल्ट्रा लग्जरी Lexus LM350h 4S-23 स्पीकर, मसाज सीटें और बढ़िया माइलेज

नए मॉडल का मुकाबला Hyundai Creta, Volkswagen T-Cross/Taigun, Renault Kardian, Fiat Pulse और Chevrolet Tracker जैसी SUVs से होगा। भारत में लॉन्च की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है, लेकिन निसान भारत के लिए 2026 में एक नई C-सेगमेंट SUV पर काम कर रही है।

 

भारत के लिए क्या प्लान?

 

निसान इंडिया 2026 में नई-जनरेशन Renault Duster के प्लेटफॉर्म पर एक नई C-सेगमेंट SUV लाएगी।

डिज़ाइन बिल्कुल नया होगा
स्टाइलिंग मैग्नाइट और नई Kait से मिल सकती है
फीचर्स और इंजन डस्टर वाले होंगे

Apple Festive Sale शुरू: MacBook, iPhone, iPad और Watch पर भारी कैशबैक, देखें पूरी ऑफर लिस्ट

Nissan Kait SUV: साइज में कितनी बड़ी है?

लंबाई:4.30 मीटर
चौड़ाई: 1.76 मीटर
व्हीलबेस: 2.62 मीटर
बूट स्पेस: 432 लीटर

कंपनी के अनुसार SUV का इंटीरियर स्पेस काफी बेहतर है। डिजाइन अपडेटेड है, लेकिन प्लेटफॉर्म वही है जो 2016 की Kicks Play में इस्तेमाल हुआ था।

 

वेरिएंट और फीचर्स

 

Nissan Kait चार वेरिएंट में उपलब्ध होगी:
Active, Sense Plus, Advance Plus, Exclusive

मुख्य फीचर्स:

9-इंच टचस्क्रीन
वायरलेस Android Auto / Apple CarPlay
7-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
वायरलेस चार्जर
ऑटोमेटिक AC
एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल
360° कैमरा
ADAS पैक

Long ke totke: लौंग के पानी का चमत्कार, बालों के लिए भी है फायदेमंद, जाने इस्तेमाल की विधि

इंजन और माइलेज

 

इसमें 1.6-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड फ्लेक्स-फ्यूल इंजन मिलता है, जो ब्राजील की Kicks Play से लिया गया है।

एथेनॉल पर:

पावर: 113 bhp
टॉर्क: 149 Nm

 

पेट्रोल पर:

 

पावर: 110 bhp
टॉर्क: 146 Nm

गियरबॉक्स: CVT ऑटोमैटिक
माइलेज (शहर): 11 kmpl (कंपनी दावा)

 

Nissan Kait SUV ग्लोबल मार्केट में बड़ी SUVs को टक्कर देने के लिए तैयार है। भारत में इसे लॉन्च करने की पुष्टि भले न हुई हो, लेकिन निसान 2026 में अपनी नई SUV के जरिए भारतीय बाजार में वापसी की तैयारी कर रहा है। नई Nissan Kait SUV ग्लोबल डेब्यू: Creta को कड़ी टक्कर देने आ रही है दमदार नई SUV

 

Back to top button