मध्य प्रदेश में नगरपालिका अधिकारियों के तबादले की नई सूची जारी
मध्य प्रदेश में नगरपालिका अधिकारियों के तबादले की नई सूची जारी की है। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के तबादला आदेश। उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला ने 5 नगरपालिका अधिकारियों का तबादला आदेश जारी किया है:
तबादले की सूची:
सतीश मालवीय: बुधनी नगर पालिका परिषद के सीएमओ से सहायक संचालक, संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल।
संतोष रघुवंशी: बनखेड़ी नगर परिषद के सीएमओ से प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी बुधनी जिला सीहोर।
सतीश मटसेनिया: श्योपुर नगरपालिका के सीएमओ से बैतूल के नए सीएमओ।
राधेरमन यादव: बड़ौनी जिला दतिया से प्रभारी सीएमओ श्योपुर।
निरूपमा शाह: कार्यालय संभागीय संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास संभाग से सीएमओ शाहगंज जिला सीहोर।
आधिकारिक आदेश जारी
उप सचिव प्रमोद कुमार शुक्ला ने तबादला आदेश जारी करते हुए कहा कि यह तबादला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।