NEET-JEE Exam: 7 राज्य परीक्षा के खिलाफ, बोले- यह सुरक्षित नहीं
नई दिल्ली NEET-JEE Exam । कोरोना संक्रमण के बीच नीट और जेईई परीक्षा होना चाहिए या नहीं। इसे लेकर अब सियासी घमासान भी शुरू हो चुका है। फिलहाल सात राज्य इन दोनों परीक्षाओं के आयोजित कराए जाने के खिलाफ है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आज कांग्रेस शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों के अलावा कांग्रेस समर्थित सरकारों के मुख्यमंत्रियों और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री के साथ एक बैठक की। इस बैठक में NEET-JEE Exam के अलावा जीएसटी का मुद्दा भी चर्चा का विषय रहा।
ममता बोली, परीक्षा आयोजित करना फिलहाल सुरक्षित नहीं
बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि नीट और जेईई की परीक्षा होना फिलहाल सुरक्षित नहीं है। कोरोना संक्रमण के चलते छात्रों के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता है। ममता बनर्जी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार परीक्षा रद्द कराने को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रही तो सभी राज्यों को अब सुप्रीम कोर्ट से परीक्षा को टालने की मांग करनी चाहिए।
उद्धव बोले, हमें तय करना है कि लड़ना है या डरना है
बैठक में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि पहले हमें तय करना चाहिए कि लड़ना है या डरना है। उद्धव की बात का समर्थन करने हुए ममता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार बांटने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलकर रहना चाहिए, नहीं तो देश में कोई और पार्टी रहेगी ही नहीं








