
Neeraj Chopra world record भारत के सुपर स्टार ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने आज फिर इतिहास रच दिया उन्होंने वर्ल्ड एथलेटिक्स प्रतियोगिता के जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है। यह भारत मे नया इतिहास है। फाइनल में उनकी टक्कर पाकिस्तान के खिलाड़ी से थी। टोटल उन्होंने 88.17 मीटर थ्रो अपने नाम किया । खेल मंत्री किरण रिजिजू ने नीरज को बधाई दी है।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के तीसरे राउंड में नीरज चोपड़ा ने 86.32 मीटर का थ्रो किया। उन्होंने दूसरे प्रयास में 88.17 मीटर का थ्रो किया था और फिलहाल पर शीर्ष पर हैं। तीन और मौके बाकी हैं। जर्मनी के जूलियन वेबर 85.79 मीटर के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में 3000 मीटर स्टीपलचेज में भारतीय एथलीट पारुल चौधरी ने 9:15.31 सेकेंड का समय निकालकर 11वें नंबर पर रहीं। हालांकि, उन्होंने नेशनल रिकॉर्ड बनाया और पेरिस ओलंपिक के लिए क्वालिफाई किया।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के 5वें राउंड में पाकिस्तान के अरशद नदीम ने फाउल किया। नीरज चोपड़ा ने 87.73 मीटर का थ्रो किया। वह शीर्ष पर बरकरार।
वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2023 के फाइनल में जैवलिन थ्रो इवेंट के 5वें राउंड में किशोर जेना 84.77 मीटर के थ्रो के साथ चौथे नंबर पर पहुंचे। डीपी मनु ने 83.48 मीटर का थ्रो किया। वह छठे नंबर पर हैं।