Latest

NDA Meeting Live: PM मोदी बोले- सरकारें बहुमत से बनती हैं, देश सबके प्रयास से चलता है; कांग्रेस को जमकर घेरा

NDA Meeting Live: PM मोदी बोले- सरकारें बहुमत से बनती हैं, देश सबके प्रयास से चलता है; कांग्रेस को जमकर घेरा  कांग्रेस को जमकर घेरा विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए बेंगलुरु में चल रही बैठक के जवाब में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आज अहम बैठक हो रही है। इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दावा किया कि हमारे 38 सहयोगियों ने मंगलवार को होने वाली एनडीए बैठक में शामिल होने की पुष्टि की है।

PM मोदी का विपक्ष पर तंज

PM मोदी ने कहा कि जब गठबंधन सत्ता की मजबूरी से होता है, जब गठबंधन भ्रष्टाचार के इरादे से हो, जब गठबंधन परिवारवाद की नीति पर आधारित हो, जब गठबंधन जातिवाद और क्षेत्रवाद को ध्यान में रखकर किया जाता है तो वह गठबंधन देश को बहुत नुकसान पहुंचाता है।

एनडीए की बैठक के दौरान पीएम मोदी का संबोधन
पीएम मोदी ने कहा कि राज्यों के विकास से देश से विकास, इस मंत्र के साथ एनडीए ने हमेशा काम किया है। मैं नए साथियों का हृदय का स्वागत करता हूं। एनडीए के 25 वर्षों की यात्रा के साथ एक और सुखद संयाग जुड़ा है। यह वह समय है , जब हमारा देश आने वाले 25 साल के लिए बड़े लक्ष्य की ओर कदम बढ़ा रहा है। यह लक्ष्य विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत का है। इस अहम कालखंड में एनडीए की बहुत बड़ी भूमिका है। यह नई ऊर्जा से भरी हुई।

उन्होंने कहा कि एनडीए का मतलब है- एन से न्यू इंडिया, डी से डेवलप नेशन और डी से एसपिरेशनल पीपल विजन। सभी विश्वास एनडीए पर है। अर्थशास्त्री से लेकर कई अहम लोग भी यही मानते हैं। सरकारें बहुमत से बनती हैं, लेकिन देश सबके प्रयास से चलता है। ऐसे में एनडीए सबके प्रयास के साथ आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि जो भी गठबंधन नकारात्मकता के साथे बने वह कभी सफल नहीं हो पाए। अतीत में कांग्रेस ने कई सरकारें बनाई और बिगाड़ी। कांग्रेस ने गठबंधन का इस्तेमाल अपने फायदे के लिए। इन सब के बीच एनडीए का गठन किया गया। एनडीए किसी के विरोध के लिए या किसी को सत्ता से हटाने के लिए नहीं बना था, इसका गठन देश में स्थिरता लाने के लिए किया गया था।

शुरु हुई राजग की बैठक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की बैठक मंगलवार को यहां स्थित एक पंचसितारा होटल में शुरू हुई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी बैठक में भाग लेने पहुंचे। यहां भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के जीतन राम मांझी, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) के ई पलानीस्वामी सहित कुछ अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया। इस बैठक में 38 दलों के शामिल हो रहे हैं।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब विपक्षी दलों ने आज ही बेंगलुरू में अपनी दूसरी बैठक की और अपने गठबंधन का नाम ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस (इंडिया)’ रखा है। बेंगलुरू में हुई विपक्षी दलों की बैठक में 26 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया।

‘INDIA’ से मुकाबला करने के लिए बनेगी रणनीति
2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ से मुकाबला करने के लिए एक संयुक्त रणनीति तैयार करने के लिए NDA के नेताओं की बैठक शुरू हुई, इस दौरान NDA के नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी को माला पहनाई गई। बैठक में 38 राजनीतिक दल हिस्सा ले रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDA की बैठक के लिए पहुंचे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी NDA की बैठक के लिए ‘द अशोक होटल’ पहुंचे। उनकी अध्यक्षता में एनडीए गठबंधन के साथी दलों की बैठक चल रही है।

बैठक से पहले पीएम मोदी ने किया ट्वीट
विपक्षी दलों की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, ‘यह बहुत की खुशी की बात है कि हमारे एनडीए गठबंधन के साथी आज दिल्ली में एकत्र हुए हैं। हमारा गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरने वाला गठबंधन है, जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना और क्षेत्रीय आकांक्षाओं को पूरा करना चाहता है।’

अमित शाह NDA की बैठक के लिए पहुंचे
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह NDA की बैठक के लिए ‘द अशोक होटल’ पहुंचे।

संजय निषाद एनडीए की बैठक के लिए पहुंचे
दिल्ली: उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के संस्थापक संजय निषाद एनडीए की बैठक के लिए ‘द अशोक होटल’ पहुंचे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक
NDA की बैठक से पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के आवास पर बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक चल रही है। बैठक में संसद के आगामी सत्र समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हो रही है। बैठक में संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, अश्विनी वैष्णव और अन्य नेता मौजूद हैं।

एकनाथ शिंदे एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे
महाराष्ट्र CM एकनाथ शिंदे एनडीए की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि NDA की आज बैठक हो रही है। इसमें लगभग 38 पार्टियां शामिल होंगी। शिवसेना-भाजपा का पुराना गठबंधन है, एक तरफ एक विचारधारा वाला गठबंधन है। वहीं दूसरी तरफ वह गठबंधन है जहां इतने सारे लोग मिलकर भी एक नेता नहीं बना पाए। इसके अलावा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और प्रफुल्ल पटेल में दिल्ली पहुंच गए हैं।

इधर 38 पार्टियां, उधर सिर्फ 26, सुभासपा अध्यक्ष का विपक्ष पर तंज
भासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने विपक्ष की बैठक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, “विपक्ष की जो बैठक हो रही है वे 24 में होने वाले चुनाव में विपक्ष को मजबूत करने के लिए हो रही है। दिल्ली में जो बैठक हो रही है वे देश में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हो रही है। इधर 38 हैं और उधर 26 हैं दोनों को 2 तराजू पर रख दीजिए तो दिख रहा है कि सरकार कहां बन रही है।”

एनडीए की बैठक में जाने को लेकर बोले चिराग पासवान
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास पासवान) के प्रमुख चिराग पासवान ने एनडीए बैठक में जाने को लेकर कहा, “लंबे समय से (NDA के साथ) बातचीत का दौर चल रहा था, हमारी कुछ प्राथमिकताएं थी जिन पर चर्चा हुई और दोनों तरफ से सहमति बनी। लक्ष्य हमारा 2024 और 2025 के विधानसभा है जिसके लिए NDA आगे बढ़ रही है।

लोजपा प्रमुख बोले- विपक्ष की बैठक में गई तीन पार्टियां अब एनडीए में
केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) प्रमुख पशुपति कुमार पारस ने कहा है कि उन्हें एनडीए की बैठक के लिए न्योता भेजा गया है। हमारी पार्टी के सांसद चंदन सिंह और मैं खुद बैठक के लिए जा रहे हैं। देश के लोग पीए मोदी के तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री बनने का इंतजार कर रहे हैं। एनडीए को दो-तिहाई बहुमत मिलेगा। पटना में जो 17 पार्टियां विपक्ष की बैठक में थीं, उनमें से तीन अब एनडीए में शामिल हो गई हैं। विपक्ष खुद ही नहीं जुड़ पाएगा।

ये जो जमात इकट्ठा हुई, अपराध पर इनकी जुबान बंद हो जाती है: पीएम मोदी

बेंगलुरु में हो रही विपक्ष की बैठक को लेकर पीएम ने आगे कहा, “ये जो जमात इकट्ठी हुई है, उनके कुनबे में बड़े से बड़े घोटालों पर, अपराधों पर इनकी जुबान बंद हो जाती है। जब किसी एक राज्य में इनके कुशासन की पोल खुलती है, तो दूसरे राज्यों के ये लोग फौरन उसके बचाव में तर्क देने लगते हैं।”

पीएम मोदी ने विपक्ष की बैठक पर तंज कसे। उन्होंने कहा, “2024 के लिए देश के लोगों ने हमारी सरकार वापस लाने का मन बना लिया है। ऐसे में भारत की बदहाली के जिम्मेदार कुछ लोग अपनी दुकान खोलकर बैठ गए हैं। इन्हें देखकर मुझे एक कविता याद आती है, “गायित कुछ है, हाल कुछ है, लेबिल कुछ है माल कुछ है”। 24 के लिए 26 होने वाले दलों पर ये फिट बैठता है।”

Back to top button