सुनेत्रा पवार को ‘गूंगी गुड़िया’ कहे जाने पर भड़की NCP, मनीषा तुपे और मुंडे ने दिलाई इंदिरा गांधी की याद; फडणवीस बोले- ‘गिरे हुए स्तर की राजनीति’

'गूंगी गुड़िया' वाले बयान पर महाराष्ट्र में बवाल! NCP बोली- 'इंदिरा गांधी को भी कहा गया था, फिर बनीं आयरन लेडी

सुनेत्रा पवार को ‘गूंगी गुड़िया’ कहे जाने पर भड़की NCP, मनीषा तुपे और मुंडे ने दिलाई इंदिरा गांधी की याद; फडणवीस बोले- ‘गिरे हुए स्तर की राजनीति’

मुंबई): महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार पर कांग्रेस के आधिकारिक पेज और नेताओं द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर राज्य का राजनीतिक पारा चढ़ गया है. सुनेत्रा पवार को ‘गूंगी गुड़िया’ कहे जाने पर मुंबई राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की कार्याध्यक्ष मनीषा तुपे ने कड़ा विरोध जताते हुए कांग्रेस को चेतावनी दी है. वहीं, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और एनसीपी नेता धनंजय मुंडे ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है.

 ‘कांग्रेस इतिहास भूल गई, इंदिरा गांधी को भी कहा गया था गूंगी गुड़िया’- मनीषा तुपे

एनसीपी नेता मनीषा तुपे ने कांग्रेस नेताओं पर पलटवार करते हुए उन्हें इतिहास याद दिलाया. उन्होंने कहा:

“कांग्रेस नेताओं को शायद अपना ही इतिहास याद नहीं है. देश की पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को भी एक समय विरोधियों द्वारा ‘गूंगी गुड़िया’ कहकर अपमानित किया गया था. लेकिन उन्होंने अपने दृढ़ नेतृत्व, कठोर निर्णयों और साहस से पूरी दुनिया को जवाब दिया और खुद को ‘आयरन लेडी’ के रूप में स्थापित किया. आज सुनेत्रा पवार भी पूरी निष्ठा के साथ महाराष्ट्र के विकास और जनता के विश्वास के लिए काम कर रही हैं.”

मनीषा तुपे ने कहा कि यह सिर्फ सुनेत्रा पवार का नहीं, बल्कि महाराष्ट्र में नेतृत्व करने वाली हर सक्षम महिला का अपमान है. राजनीतिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी महिला के लिए ऐसी ओछी भाषा का इस्तेमाल महाराष्ट्र की सभ्य राजनीतिक संस्कृति के खिलाफ है. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कांग्रेस ने सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांगी, तो पूरे राज्य में उग्र आंदोलन किया जाएगा.

 ‘सुर्खियों में रहने के लिए निचले स्तर पर उतरी कांग्रेस’ — सीएम देवेंद्र फडणवीस

सुनेत्रा पवार पर दिए गए बयान पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस की कड़ी निंदा की. उन्होंने कहा:

“कांग्रेस नेता पूरी तरह से निचले स्तर की राजनीति पर उतर आए हैं. जनता में उन्हें कोई समर्थन या प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है, इसलिए केवल मीडिया की सुर्खियां बटोरने के लिए इस तरह के निचले स्तर के बयान दिए जा रहे हैं. महाराष्ट्र के राजनीतिक इतिहास में पहली बार किसी पार्टी का ऐसा स्तर देखने को मिल रहा है.”

‘कांग्रेस के मन में महिला नेतृत्व के प्रति घृणा’- धनंजय मुंडे

एनसीपी के वरिष्ठ नेता धनंजय मुंडे ने भी कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से किए गए पोस्ट की निंदा की. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की पहली महिला उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के प्रति कांग्रेस की नफरत इस पोस्ट से साफ झलकती है. मुंडे ने कहा कि जिस तरह इंदिरा गांधी ने आलोचकों को मुंहतोड़ जवाब देकर इतिहास रचा था, ठीक उसी तरह सुनेत्रा पवार भी अपने काम और मेहनत से राज्य के विकास में नया इतिहास रचेंगी

Preity Zinta & Brett Lee: 16 साल बाद ‘अफेयर’ की अफवाहों पर खुला राज- ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ब्रेट ली ने प्रीति जिंटा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

Exit mobile version