भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी आज कटनी आएंगे सुभाष चौक पर रात्रि 9 बजे होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य

- भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी आज कटनी आएंगे सुभाष चौक पर रात्रि 9 बजे होगा भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति अनिवार्य
कटनी। भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का सेवा संकल्प अभियान यात्रा के दौरान गुरुवार, 1 अक्टूबर को कटनी आगमन होगा। दोनों नेताओं के पहली बार कटनी पहुंचने पर भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सुभाष चौक में स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. हेमांग जोशी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर रात करीब 9 बजे सुभाष चौक पहुंचेंगे। स्वागत कार्यक्रम को लेकर युवा मोर्चा ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।
भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पारस जैन ने जिले के सभी जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से निर्धारित समय से पूर्व सुभाष चौक पहुंचने की अपील की है। उन्होंने मंडल अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों से अपने-अपने मंडलों से अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने को कहा है।
युवा मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय नेतृत्व के पहली बार कटनी आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह है। स्वागत कार्यक्रम में संगठन की एकजुटता और युवाओं की भागीदारी प्रदर्शित करने की तैयारी की जा रही है।








