katniLatestमध्यप्रदेश

जबलपुर में भाजपा की संभाग स्तरीय बैठक में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, सेवा संकल्प सुशासन पर दिए अहम टिप्स

जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का आज जबलपुर आगमन हुआ। श्री नड्डा ने जबलपुर में 4 संभागों की बैठक में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित किया। बैठक के दौरान शीर्ष नेतृत्व ने संगठनात्मक विषयों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर श्री नड्डा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया तथा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने, जनता की सेवा के संकल्प को प्रगाढ़ करने और प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु भाजपा सरकार की प्रतिबद्धताओं को रेखांकित किया।

20250825 154347 scaled

आपको बता दें कि श्री नड्डा की जबलपुर ससुराल भी है। पूर्व सांसद जय श्री बनर्जी सुभाष बनर्जी के श्री नड्डा दामाद भी हैं। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण एवं आगामी कार्ययोजना के परिप्रेक्ष्य में आज जबलपुर स्थित भाजपा कार्यालय में महाकौशल संभाग बैठक का आयोजन किया गया। श्री नड्डा यहां कटनी में खुलने वाले मेडिकल कालेज के एमओयू भी साइन करेंगे।

इस बैठक में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री  जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, भाजपा मध्यप्रदेश प्रभारी Dr. महेंद्र सिंह, उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल, कैबिनेट मंत्री  प्रहलाद पटेल, कैबिनेट मंत्री राकेश सिंह, कटनी से पहुंचे जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन, विधायकगण संजय सत्येन्द्र पाठक, संदीप जायसवाल, प्रणय पांडे, धीरेंद्र सिंह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशांक श्रीवास्तव, जिला प्रभारी संजय साहू समेत संभाग के जनप्रतिनिधियों एवं प्रमुख कार्यकताओं की उपस्थिति रही।

Back to top button