Site icon Yashbharat.com

एक वृक्ष मां के नाम लगाकर किया राष्ट्रीय पोषण माह का शुभारंभ, 1 से 30 सितंबर तक चलेगा अभियान

IMG 20240901 WA0026

कटनी। शासन से प्राप्त निर्देशानुसार पोषण अभियान की शुरुआत वृक्षारोपण से की गई।इस मौके पर महिला एवम बाल विकास विभाग परियोजना विजयराघवगढ़ में भी एक वृक्ष मां के नाम से वृक्षारोपण किया गया।

जिसकी सुरक्षा के लिए भी चारो ओर जाली भी लगाई गई।और हमेशा उसको सींचने का भी प्रण लिया गया।इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथि नगर पंचायत विजयराघवगढ़ उपाध्यक्ष ल हरिओम बर्मन ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने भी हमें सघन वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया है, और शासन की महत्वाकांक्षी अभियान, पोषण अभियान जो कुपोषित बच्चे को सुपोषित , स्वास्थ्य बनाने के लिए है जिसमे हम वृक्षारोपण और हरी सब्जियां का रोपण कर हम आस पास के वातावरण को हरा भरा रख सकते है।

साथ ही ये वृक्ष जब फलदार होंगे तो अपने फलों से लोगो को भी फायदे देंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों द्वारा पेड़ लगाने और उसकी सुरक्षा,देखभाल करने की शपथ ली गई। इस कार्यक्रम के अवसर पर नगर पंचायत विजयराघवगढ़ उपाध्यक्ष के अलावा परियोजना अधिकारी संतोष अग्रवाल, पर्यवेक्षक कलावती गौतम, मनोरमा श्रीवास्तव, रामावतार वर्मा, स्वेता गोस्वामी, शिवम मिश्रा, निखिल यादव, आगनवाड़ी कार्यकर्ता,एवम सहायिका के अलावा आमजन बच्चे भी उपस्थित थे।

Exit mobile version