katni

21 जनवरी को सरस्वती शिशु मंदिर में नारी शक्ति संगम कटनी का आयोजन

कटनी। वर्तमान समय में महिलाओं की स्थिति और समाधान, देश के विकास में महिलाओं की भूमिका और भारतीय चिंतन में महिला, विषय को लेकर के अपने कटनी जिले की महिलाओं का वृहद नारी शक्ति संगम का आयोजन 21 जनवरी, दोपहर 2:00 बजे से सरस्वती शिशु मंदिर ,विवेकानंद सभागार, नई बस्ती कटनी में आयोजित होने जा रहा है।

महिलाओं के अधिकार एवं कर्तव्य तथा नारियों के सम्मान के लिए आयोजित होने जा रहे ,इस नारी शक्ति संगम में ,बाल संरक्षण आयोग मध्य प्रदेश शासन की सदस्य श्रीमती मेघा पवार ,राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य डॉक्टर शशी ठाकुर, नारी शक्ति पहल संस्था की संस्थापक डॉ नूपुर धामीचा, कटनी संयुक्त कलेक्टर श्री मति संस्कृति शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती ख्याति मिश्रा ,समाजसेवी राजेंद्र कौर लांबा अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगी ।नारी शक्ति संगम में महिला विषयक प्रदर्शनी ,स्वदेशी उत्पाद स्टॉल, देशभक्ति नृत्य नाटिका और विशिष्ट उपलब्धि प्राप्त महिलाओं का सम्मान भी होगा।
नारी शक्ति संगम की तैयारी को लेकर के विगत दिवस श्रीमां निकेतन कटनी में बैठक संपन्न हुई,उपस्थित सभी मातृ शक्तियों ने अपने कार्य विभाजन के साथ-साथ 21 जनवरी को कटनी जिले की सभी महिलाओं से नारी शक्ति संगम कार्यक्रम में सम्मिलित होने का आग्रह किया है।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम