Site icon Yashbharat.com

Narak Chaturdashi 2023: रूप चौदस पर नेचुरल चीजों से बने इन उबटनों को लगाएं, निखारें चेहरे की खूबसूरती

homemade chana dal face pack

Narak Chaturdashi 2023: रूप चौदस पर नेचुरल चीजों से बने इन उबटनों को लगाएं, निखारें चेहरे की खूबसूरती । दिवाली से एक दिन पहले नरक चतुर्दशी का पर्व आता है। इस त्योहार को इस 11 नवंबर को मनाया जा रहा है। नरक चतुर्दशी के कई नाम हैं, जिनमें नरक चौदस, रूप चौदस, छोटी दिवाली भी बोले जाते हैं। इस दिन उबटन लगाने की परंपरा महिलाओं में बहुत प्रचलित है। हम आपको बताते हैं कि आखिर क्यों उबटन लगाया जाता है।

नरक चतुर्दशी पर उबटन लगाने का महत्व

ऐसा माना जाता है कि नरक चतुर्दशी के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने नरकासुर राक्षण का वध किया था। भगवान श्रीकृष्ण राक्षस का वध करने के बाद तेल और उबटन से नहाए थे। उसके बाद से ही नरक चतुर्दशी के दिन उबटन से नहाने का चलन शुरू हो गया। यह मान्यता है कि इस दिन उबटन से नहाने पर स्वर्ग की प्राप्ति होती है। इस दिन महिलाएं उबटन से नहाती हैं। महिलाओं को सौभाग्य का वरनदान भी मिलता है।

पुरातन समय में साबुन की जगह नहाने के लिए उबटन का ही उपयोग किया जाता था। उबटन को बनाने के लिए नेचुरल चीजों का प्रयोग किया जाता है, ऐसे में इसका इस्तेमाल करने से त्वचा चमकदान बनती है। आपके चेहरे मुंहासे दूर हो जाते हैं। यह स्किन को हेल्दी और जवां करता है।

Exit mobile version