मुंबई-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई गई
मुंबई-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई गई

जबलपुर।मुंबई-कटिहार समर स्पेशल ट्रेन के संचालन की अवधि बढ़ाई गई।समर के दौरान यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को कम करने एवं सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेल प्रशासन ने मुंबई सेन्ट्रल-कटिहार-मुंबई सेन्ट्रलसाप्ताहिक स्पेशल ट्रेन की संचालन अवधि को 05-05 ट्रिप विस्तार करने का निर्णय लिया है। यह स्पेशल ट्रेन पश्चिम मध्य रेल के संत हिरदराम नगर, विदिशा एवं बीना होकर गंतब्य को जाती है।
मुंबई सेन्ट्रल-कटिहार-मुंबई सेन्ट्रल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (10 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 09189 मुंबई सेन्ट्रल-कटिहार साप्ताहिक (प्रत्येक शनिवार) स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 26.04.2025 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 03.05.2025 से 31.05.2025 तक और चलती रहेगी। (05 सेवाएं)
ट्रेन संख्या 09190 कटिहार-मुंबई सेन्ट्रल साप्ताहिक (प्रत्येक मंगलवार) स्पेशल ट्रेन, जो दिनांक 29.04.2025 तक अधिसूचित थी, अब दिनांक 06.05.2025 से 03.06.2025 तक और चलती रहेगी। (05 सेवाएं)
समर स्पेशल ट्रेन के समय एवं ठहराव की विस्तृत जानकारी के लिए, कृपया www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाएँ या NTES ऐप डाउनलोड करें।
यात्रियों से अनुरोध है कि वे समर स्पेशल ट्रेनों की विस्तारित सेवाओं का लाभ उठाएँ।








