Latestराष्ट्रीय

Mumbai BMC Election Result Vote Counting Live Updatesमुंबई से नागपुर तक भाजपा गठबंधन की मजबूत बढ़त, देखें कहां कौन आगे

Mumbai BMC Election Result Vote Counting Live Updates: बीएमसी समेत महाराष्ट्र के 29 महानगरपालिकाओं के चुनाव 15 जनवरी को संपन्न हुए और नतीजे आज यानी 16 जनवरी को घोषित किए जा रहे हैं, जिसके लिए रुझान सामने आने लगे हैं। शुरुआती रुझानों में भाजपा बीएमसी समेत कई नगरपालिकाओं में आगे चल रही है।

BMC Election Results 2026: इन शहरों में कौन आगे? कौन पीछे?

महाराष्ट्र में नगर निगम चुनावों की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में अलग-अलग शहरों में अलग-अलग दल आगे चल रहे हैं।

  • मुंबई: भाजपा आगे
  • पुणे: भाजपा आगे
  • कल्याण-डोंबिवली: शिंदे गुट की शिवसेना आगे
  • ठाणे: शिंदे गुट की शिवसेना आगे
  • नवी मुंबई: भाजपा आगे
  • मीरा-भायंदर: भाजपा आगे
  • उल्हासनगर: भाजपा आगे
  • वसई-विरार: भाजपा आगे
  • भिवंडी: कांग्रेस आगे
  • पनवेल: भाजपा आगे
  • नागपुर: भाजपा आगे
  • पिंपरी-चिंचवड़: भाजपा आगे
  • नासिक: भाजपा आगे
  • छत्रपति संभाजी नगर: भाजपा आगे
  • कोल्हापुर: कांग्रेस आगे
  • सांगली-मिरज-कुपवाड़: भाजपा आगे
  • सोलापुर: भाजपा आगे
  • मालेगांव: शिंदे गुट की शिवसेना आगे
  • अहिल्यानगर: एनसीपी (अजित पवार गुट) आगे
  • जलगांव: भाजपा और शिंदे गुट की शिवसेना आगे
  • धुले: भाजपा आगे
  • इचलकरंजी: भाजपा आगे
  • नांदेड़: भाजपा आगे
  • परभणी: मतगणना जारी
  • जालना: भाजपा आगे
  • लातूर: कांग्रेस आगे
  • अमरावती: भाजपा आगे, कांग्रेस से कड़ा मुकाबला
  • अकोला: भाजपा आगे
  • चंद्रपुर: कांग्रेस आगे

BMC Election Results 2026: मुंबई से नागपुर तक भाजपा गठबंधन की मजबूत बढ़त

महाराष्ट्र की प्रमुख महानगरपालिकाओं में चुनावी रुझान सामने आ चुके हैं। इन शुरुआती आंकड़ों में भाजपा और उसके सहयोगी दल (भाजपा+) कई शहरों में साफ बढ़त बनाए हुए हैं।मुंबई महानगरपालिका में भाजपा+ 121 सीटों पर आगे चल रही है। शिवसेना (यूबीटी)+ 67 सीटों पर, कांग्रेस+ 10, एनसीपी+ 2 और अन्य 24 सीटों पर आगे हैं।

पीसीएमसी चुनाव 2026: भाजपा ने बनाई मजबूत बढ़त

पिंपरी-चिंचवड़ नगर निगम से भाजपा 86 सीटों पर आगे चल रही है। दूसरी ओर एनसीपी (अजित पवार) 33 सीटों पर आगे है, जबकि एनसीपी (शरद पवार) केवल 1 वार्ड में आगे है।

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के लोगों और पार्टी समर्थकों का धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनावों में भाजपा का यह प्रदर्शन पार्टी और उसके सहयोगियों के लिए बड़ी सफलता है। त्रिवेदी ने दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए को जनता का लगातार बढ़ता समर्थन मिल रहा है।

महाराष्ट्र के मंत्री आशीष शेलार ने शुक्रवार को राज्य में नगर निगम चुनावों में लोगों की भागीदारी की सराहना की। उन्होंने इसे लोकतंत्र का महापर्व बताते हुए कहा कि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि सभी 29 नगर निगमों के चुनावों में वोटरों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और इस लोकतंत्र के महापर्व का समर्थन किया, इसके लिए मैं उनका धन्यवाद करता हूं। नतीजे घोषित होने के बाद हम इस पर चर्चा जरूर करेंगे। अब सीएम मैं देवेंद्र फडणवीस से उनके निवास पर मिलने जा रहा हूं।

मुंबई में बीएमसी चुनाव 2026 के शुरुआती नतीजे सामने आए हैं। वार्ड नंबर 10 से भाजपा के जितेन्द्र पटेल को विजेता घोषित किया गया। वार्ड नंबर 3 से भाजपा नेता प्रवीन डरेकर के भाई, प्रकाश डरेकर ने जीत हासिल की। बीएमसी में कुल 227 सीटों के लिए मतगणना जारी है और बाकी वार्डों के नतीजे आने में अभी समय लगेगा।

BMC Election Results 2026: छत्रपति संभाजीनगर में भी भाजपा को बढ़त

छत्रपति संभाजीनगर की 115 सीटें पर हुए मतदान के बाद आज सामने आए रुझानों में भाजपा+ 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना (यूबीटी)+ 10, कांग्रेस+ 3, एनसीपी+ 2 और अन्य 14 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

BMC Election Results 2026: नागपुर में भाजपा को मजबूत बढ़त

अब तक के रुझानों में नागपुर में भी भाजपा का जोरदार प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। यहां भाजपा गठबंधन 106 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस+ 29 सीटों, शिवसेना (यूबीटी)+ 1, एनसीपी+ 2 और अन्य 5 सीटों पर आगे हैं।

BMC Election Results 2026: नासिक में बराबरी की टक्कर

हालांकि नासिक में मुकाबला कुछ हद तक बराबरी का दिख रहा है। भाजपा+ 12, शिवसेना (यूबीटी)+ 9, एनसीपी+ 11 और अन्य 4 सीटों पर आगे हैं।

BMC Election Results 2026: ठाणे में किसका बोल बाला?

ठाणे में भाजपा गठबंधन 29 सीटों पर आगे है। शिवसेना (यूबीटी)+ 5, एनसीपी+ 4 और अन्य 6 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

Back to top button