Site icon Yashbharat.com

Mumbai : डोंगरी इलाके में 4 मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, 40 से ज्यादा लोग दबे

images 99

मुंबई। मुंबई में लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के डोंगरी इलाके में बड़ा हदसा हुआ था। इस इलाके में एक चार मंजिला इमारत का हिस्सा गिर जाने से इसके नीचे 40 से ज्यादा लोग दब गए हैं। जानकारी के अनुसार डोगरी की संकरी गली में मौजूद इस इमारत में 5 से ज्यादा परिवार रहते थे और हादसे के वक्त लोग इममारत में मौजूद थे।

मलबे में दबे लोगों में ज्यादातर महिलाएं और बच्चे हैं जिन्हें फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानिय लोग निकालने में लगे हैं। बताया जा रहा है कि बीएमसी की खतरनाक इमारतों की लिस्ट में इस इमारत का नाम नहीं था।

बिल्डिंग गिरने के तुरंत बाद ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है और सूचना के बाद एनडीएआरएफ की टीम को पहुंचने में वक्त है।
बताया जा रहा है कि कौसरबाग नाम की इस इमारत में उपर फ्लैट बने हुए थे और नीचे दुकानें बनी हुई थीं। जिस इलाके में इमारत बनी हुई है वो एक बेहद संकरी गली है और वहां तक पहुंचने में दिक्कत आ रही है।

Exit mobile version