Site icon Yashbharat.com

मुकेश अंबानी ने राम मंदिर के लिए दिए इतने रुपये, भगवान राम की थीम पर सजा ‘एंटीलिया

images 50

Mukesh Ambani Neeta ambani अंबानी परिवार ने अयोध्या के राम मंदिर ट्रस्ट को 2.51 करोड़ रुपये का दान दिया है. परिवार ने एक बयान में कहा, “मुकेश अंबानी ने अपने परिवार के सदस्यों के साथ श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को 2.51 करोड़ रुपये का दान दिया है.” अयोध्‍या में मुकेश अंबानी के साथ पत्नी नीता, बेटी ईशा और दामाद आनंद पीरामल, बेटे आकाश और अनंत के साथ बहू श्लोका मेहता और जल्द ही होने वाली बहू राधिका मर्चेंट भी मौजूद थीं.

मुकेश अंबानी ने कहा, “आज भगवान राम आ रहे हैं, 22 जनवरी को पूरे देश के लिए राम दीवाली होगी.”

प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के बाद नीता अंबानी ने कहा, “यह एक ऐतिहासिक दिन है.”

भगवान राम की थीम पर सजा ‘एंटीलिया’ 

भव्य आयोजन से एक दिन पहले अंबानी परिवार के निवास एंटीलिया को भगवान राम की थीम पर सजाया गया. एंटीलिया को ‘जय श्री राम’ लिखे और दीयों को चित्रित करते होलोग्राम से रोशन किया गया था. इसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज ने लाखों रिलायंस परिवारों के जश्न मनाने और ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह में शामिल होने के लिए छुट्टी की घोषणा की थी.

राम मंदिर का निर्माण पारंपरिक नागर शैली में किया गया है. इसमें कुल 392 स्तंभ और 44 दरवाजे हैं. साथ ही मंदिर के स्तंभों और दीवारों पर हिंदू देवी-देवताओं को चित्रित किया गया है. भूतल पर स्थित मुख्य गर्भगृह में भगवान श्रीराम के बचपन के स्वरूप (श्री रामलला की मूर्ति) की प्राण प्रतिष्‍ठा की गई है.

इसमें कहा गया, “अयोध्या में राम मंदिर का पवित्र प्रयास गहरा सांस्कृतिक महत्व रखता है.”

Exit mobile version