Friday, May 15, 2026
Latest:
खेल

MS Dhoni ने क्यों लिया संन्यास का फैसला, सुनील गावस्कर ने बताई वजह

नई दिल्ली। MS Dhoni ने अचानक ही इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ने का एलान कर दिया। आखिर धौनी ने ऐसा क्यों किया ये बात सबसे मन में है, लेकिन टीम इंडिया के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज सुनील गावस्कर ने इसके पीछे की वजह बताई है।

एक मैगजीन से बात करते हुए गावस्कर ने कहा कि धौनी निश्चित तौर पर इस बात को जानना चाह रहे थे कि वो आइपीएल 2020 में किस तरह का प्रदर्शन करते हैं।

अपने प्रदर्शन को देखने के बाद ही वो इस निर्णय पर पहुंचते की वो टी20 वर्ल्ड कप में खेलेंगे या नहीं।

गावस्कर ने आगे बताया कि इस साल कोरोना वायरस की वजह से टी20 वर्ल्ड कप को स्थगित कर दिया गया।

इसके बाद ही उन्होंने सोचा होगा कि अब इंटरनेशनल क्रिकेट से जुड़े रहने का कोई फायदा नहीं है क्योंकि इसके लिए उन्हें काफी लंबा इंतजार करना होगा।

इन सब बातों को देखते हुए ही उन्होंने संन्यास लेने का फैसला किया। अगर टी20 वर्ल्ड कप का आयोजन इस साल होता को इस बात की संभावना थी कि शायद वो इसमें हिस्सा लेते।

हालांकि गावस्कर ने उनके संन्यास के पीछे की जो भी वजह बताई वो सिर्फ और सिर्फ उनकी सोच है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम