Site icon Yashbharat.com

MP Weather अपडेट मौसम का बिगड़ा मिज़ाज कई इलाको में छाये घने बादल मौसम विभाग ने दी जानकारी जानिए

MP Weather %E0%A4%85%E0%A4%AA%E0%A4%A1%E0%A5%87%E0%A4%9F %E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%B8%E0%A4%AE %E0%A4%95%E0%A4%BE %E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%97%E0%A4%A1%E0%A4%BC%E0%A4%BE %E0%A4%AE%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%BC%E0%A4%BE%E0%A4%9C %E0%A4%95%E0%A4%88 %E0%A4%87%E0%A4%B2%E0%A4%BE%E0%A4%95%E0%A5%8B %E0%A4%AE%E0%A5%87%E0%A4%82 %E0%A4%9B%E0%A4%BE%E0%A4%AF%E0%A5%87 %E0%A4%98%E0%A4%A8%E0%A5%87 %E0%A4%AC%E0%A4%BE%E0%A4%A6%E0%A4%B2 %E0%A4%AE%E0%A5%8C%E0%A4%B8%E0%A4%AE %E0%A4%B5%E0%A4%BF%E0%A4%AD%E0%A4%BE%E0%A4%97 %E0%A4%A8%E0%A5%87 %E0%A4%A6%E0%A5%80 %E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%95%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80 %E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%A8%E0%A4%BF%E0%A4%8F

MP Weather अपडेट मौसम का बिगड़ा मिज़ाज कई इलाको में छाये घने बादल मौसम विभाग ने दी जानकारी जानिए प्रदेश में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। विशेषकर प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र में बादल छाने लगे हैं, साथ ही गरज-चमक के साथ वर्षा होने की संभावना बन गई है। पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार सुबह साढ़े आठ बजे तक बूंदाबांदी हुई।

पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने के बाद छह-सात फरवरी से फिर हवाओं का रुख बदलने से रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। हवाओं के साथ नमी आने के कारण रविवार-सोमवर को ग्वालियर, चंबल, सागर, भोपाल, उज्जैन संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है।

मौसम का हाल बिगड़ा

न्यूनतम तापमान 15.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो शनिवार के न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस की तुलना में चार डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक रविवार-सोमवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, उज्जैन एवं भोपाल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है। प्रदेश में सबसे कम 8.5 डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में रिकार्ड किया गया। हिल स्टेशन पचमढ़ी में रात का पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस पर रहा।

यह भी पढ़े : Maruti ने लॉन्च की नई SUV Maruti Suzuki Grand Vitara Y17 शक्तिशाली इंजन और 35 किलोमीटर प्रति लीटर माइलेज के साथ

मौसम विभाग ने दी जानकारी

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उसके प्रभाव से राजस्थान पर एक प्रेरित चक्रवात बन गया है। इसके अतिरिक्त उत्तर भारत से लेकर मध्य भारत तक पश्चिमी जेट स्ट्रीम भी लगातार बना हुआ है।

यह भी पढ़े : सोलर Rooftop योजना घर की छत पर फ़्री में सोलर पैनल लगवाए जल्दी आवेदन भर लो

Exit mobile version