MP Weather Forecast: मप्र में छाए बादल, इन 18 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट
MP Weather Forecast: मप्र में छाए बादल, इन 18 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट

MP Weather Forecast: मप्र में छाए बादल, इन 18 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट जारी किया है। हवाओं का रुख बदलने से प्रदेश के अधि जारी किया है। कतर शहरों में दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी और धूप में तल्खी महसूस होने लगी है। हालांकि, हवाओं के साथ नमी आने के कारण जबलपुर, छिंदवाड़ा संभाग के जिलों में कहीं-कहीं आंशिक बादल बने हुए हैं।
ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में वर्षा
मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शनिवार शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में सक्रिय होगा। उसके असर से सोमवार से प्रदेश में बादल छा सकते हैं। ग्वालियर, चंबल संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी हो सकती है। शनिवार को प्रदेश में किसी भी शहर में कोहरे का असर नहीं रहा। सबसे कम नौ डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया।
मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में छत्तीसगढ़ से लेकर कनार्टक तक एक द्रोणिका भी बनी हुई है, जो विदर्भ और तेलंगाना से होकर गुजर रही है। इस द्रोणिका के प्रभाव से हवाओं के साथ नमी आ रही है। इस वजह से विदर्भ से लगे मध्य प्रदेश के कुछ जिलों में बादल छाए हुए हैं।
रात के तापमान में और बढ़ोतरी
पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि हवाओं का रुख बदलकर दक्षिणी एवं दक्षिण-पूर्वी हो रहा है। इस वजह से दिन एवं रात के तापमान में बढ़ोतरी होने लगी है। शनिवार शाम तक एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में पहुंचने वाला है। तीव्र आवृति वाली इस मौसम प्रणाली के प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में अच्छी बर्फबारी होगी। साथ ही उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में वर्षा भी होगी। कहीं-कहीं ओले भी गिर सकते हैं। हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार शाम से दिखने लगेगा। बादल छाने के कारण मध्य प्रदेश में भी रात के तापमान में और बढ़ोतरी होने लगेगी। 19 फरवरी से ग्वालियर, चंबल एवं सागर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं वर्षा भी होने के आसार हैं।







