MP Weather Alert: प्रदेश के कटनी सहित इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 30 दिसंबर को बरसेगा पानी

MP Weather Alert: प्रदेश के कटनी सहित इन जिलों में घने कोहरे का अलर्ट, 30 दिसंबर को पानी बरसेगा । प्रदेश में पूर्वी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट का दौर जारी है। हवा में नमी के कारण सुबह कोहरे की स्थिति बन रही है। इसे लेकर मौसम विभाग ने 32 जिलों में यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया है। इधर, मौसम विज्ञानियों ने नए साल पर वर्षा की संभावना भी जताई है।
विभाग के अनुसार, 29-30 दिसंबर के आसपास प्रदेश में एक पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, जिसके चलते अधिकांश हिस्सों में 30 दिसंबर से एक जनवरी तक वर्षा हो सकती है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि उत्तरी मध्य प्रदेश में तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
यहां कोहरे का अलर्ट
मौसम विभाग ने कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, मंदसौर, गुना, शिवपुरी, श्योपुरकला, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, इंदौर, रतलाम, उज्जैन और देवास जिलों में हल्के से माध्यम कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। इसी तरह नीमच, अशोकनगर, विदिशा, भोपाल, शाजापुर, अगर मालवा जिलों में मध्यम से घना कोहरा छाने का अलर्ट जारी किया गया है, जबकि छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, ग्वालियर, दतिया, भिंड और मुरैना में घना और अति घना कोहरा छाने का आरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
तापमान की स्थिति
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान खंडवा में 30.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद मंडला में 29.8 डिग्री, उज्जैन में 29.4, सिवनी में 29.2, सागर में 29 और गुना में 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह सबसे कम न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस राजगढ़ में दर्ज हुआ। इसके साथ ही ग्वालियर में 10 डिग्री और दतिया में 8.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रहा।
सबसे कम तापमान वाले जिले
राजगढ़ 7 डिग्री सेल्सियस
नौगांव 8
खरगोन 8.4
खंडवा 8.4
मलाजखंड 8.6
पचमढ़ी 8.8
रीवा 9.2
मंडला 9.4
खजुराहो 9.8
बड़े शहरों की स्थिति
भोपाल – 29.3- 12.5 डिग्री सेल्सियस
इंदौर – 27.8- 13.2 डिग्री सेल्सियस
जबलपुर – 26.6- 10 डिग्री सेल्सियस
ग्वालियर – 29.4 -13 डिग्री सेल्सियस








