MP SI Vacancy: एमपी एसआई भर्ती, अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 38 साल उम्र सीमा, जानि‍ए योग्यता और आवेदन की अंतिम तिथि

MP SI Vacancy: एमपी एसआई भर्ती, अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 38 साल उम्र सीमा, जानि‍ए उम्र सीमा, योग्यता और आवेदन की अंतिम तिथि

MP SI Vacancy: एमपी एसआई भर्ती, अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 38 साल उम्र सीमा, जानि‍ए उम्र सीमा, योग्यता और आवेदन की अंतिम तिथि। प्रदेश पुलिस के सामने नई चुनौतियों को देखते हुए शासन ने उप निरीक्षकों (एसआइ) भर्ती की परीक्षा पद्धति में परिवर्तन किया है। अब मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (पीएससी) की तरह प्रारंभिक परीक्षा भी होगी। इसमें सफल होने पर लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता परीक्षा (पीपीटी) होगी। पीपीटी में न्यूनतम 30 प्रतिशत अंक लाने पर ही अभ्यर्थी को साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा।

MP SI Vacancy: एमपी एसआई भर्ती, अनारक्षित उम्मीदवारों के लिए 38 साल उम्र सीमा, जानि‍ए उम्र सीमा, योग्यता और आवेदन की अंतिम तिथि

पाठ्यक्रम बदला : पता चलेगा अभ्यर्ती नई चुनौतियों से निपटने के लिए कितने तैयार

परीक्षा का पाठ्यक्रम भी बदला गया है। लिखित परीक्षा में पुलिस के सामने नई चुनौतियां जैसे साइबर अपराध, संचार तकनीक के साथ आने वाली चुनौतियां, इंटरनेट मीडिया, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, जीआइएस, जीपीएस आदि के बारे में भी प्रश्न पूछे जाएंगे। इसके अतिरिक्त लोकतंत्र और पुलिस, गरीबी और भूख, संगठित अपराध और आतंकवाद से जुड़े प्रश्न पूछे जाएंगे।

ऐसी होगी परीक्षा योजना

प्रथम चरण – प्रारंभिक परीक्षा- दो घंटे में कुल 100 अंक के वस्तुनिष्ठ 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। ऋणात्मक मूल्यांकन (नेगेटिव मार्किंग) नहीं होगा।
द्वितीय चरण – 1. लिखित परीक्षा –दो प्रश्न पत्र होंगे। प्रत्येक प्रश्न पत्र में दो खंड होंगे।
प्रत्येक खंड 150 अंकों का होगा। इस तरह कुल 600 अंक होंगे। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय होंगे।
ऋणात्मक मूल्यांकन होगा। रिक्त पदों का 10 गुना उम्मीदवारों को द्वितीय चरण की परीक्षा में बुलाया जाएगा।
2. शारीरिक दक्षता परीक्षा– इसके कुल 100 अंक होंगे।
इसमें 800 मीटर की दौड़ के 40 अंक, लंबी कूद के लिए 30 अंक और गोला फेंक के लिए 30 अंक रहेंगे।
तृतीय चरण : साक्षात्कार – इसके 50 अंक होंगे। रिक्त पद के तीन गुना उम्मीदवारों को इसके लिए बुलाया जाएगा।

Exit mobile version