Latestमध्यप्रदेश

MP Seekho Kamao yojana युवाओं के लिए मध्यप्रदेश में सीखो कमाओ योजना लांच, जानिए कब से होंगे रजिस्ट्रेशन

MP Seekho Kamao yojana मध्यप्रदेश में बीजेपी महिलाओं के बाद युवाओं को साधने में लगी है। आज युवाओं के लिए खुशखबरी देते हुए शिवराज कैबिनेट में ‘मुख्यमंत्री युवा कौशल कमाई योजना’ (Chief Minister Learn-Earn Scheme) पर मुहर लगा दी है। अब इसका नाम बदलकर ‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ (Chief Minister Learn-Earn Scheme) कर दिया गया है। इस योजना में युवाओं को ट्रेनिंग के दौरान 8 से 10 हजार रुपए तक दिए जाएंगे। जिसजे रजिस्ट्रेशन 15 जून से शुरू होंगे।

क्या है सीखो कमाओ योजना MP Seekho Kamao yojana

  • 12 पास, ITI , UG , PG के युवा पात्र होंगे।
  • करीब 700 अलग-अलग क्षेत्र में युवाओं को लाभ मिलेगा।
  • लर्न एंड अर्न योजना का लाभ मिलेगा।
  • काम सीखने के बदले बच्चों को पैसा दिया जाएगा।
  • 12वीं पास को 8 हजार रुपए प्रति महीने दिया जाएगा।
  • ITI वालों को 8 हजार 500 रुपये महीने दिया जाएगा।
  • डिप्लोमा करनेवालों को 9 हजार रुपये महीने दिया जाएगा।
  • इससे ऊपर वालों को 10 हजार रुपए स्टाइपेंड दिया जाएगा।
  • 15 जून से युवाओं का रजिस्ट्रेशन शुरू होगा।
  • 1 अगस्त से बच्चों का काम करना शुरू जाएगा।

1 लाख युवाओं से होगी शुरूआत MP Seekho Kamao yojana

‘मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना’ की जानकारी विशेष कैबिनेट में दी गई है। (Chief Minister Learn-Earn Scheme) इसमें शुरूआती दौर में 1 लाख युवाओं को लाभ दिया जाएगा। ये योजना 18 से 29 साल के उन युवाओं के लिए बनाई गई है। जो 12वीं, आईटीआई पास कर चुके हैं। जिसके लिए 8 से 10 हजार रुपए तक स्टाइफंड दिया जाएगा।

बेरोजगारी भत्ता देने से बेहतर MP Seekho Kamao yojna

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेरोजगारी भत्ता देना बेमानी है। इस वजह से हम बैसाखी नहीं बल्कि उड़ने के लिए पंख दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि योजना में काम सीखने के बदले पैसा दिया जाएगा। इस योजना के 18 से 29 साल के उन छात्रों को मौका मिलेगा जो 12वीं, आईटीआई, ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट कर चुके हैं।

mukhyamantri sikho kamao yojna mp breaking cm shivraj news.jpg 1

कमलनाथ ने किया पलटवार MP Seekho Kamao yojna

इस योजना को लेकर पीसीसी कमलनाथ PCC Kamalnath ने कहा है कि प्रदेश सरकार गुमराह करने के कार्यक्रम कर रही है। विधानसभा चुनाव के 5 महीने बचे है, अब युवा याद आ रहे हैं। 18 साल तक सरकार को उनकी याद नहीं आई।

Back to top button