Latest

MP News : वीरा राणा बनी Madhya Pradesh की नई मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी

भोपाल।अपर मुख्य सचिव वीरा राणा मध्य प्रदेश की नई मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी होंगी। यह जगह प्रमुख सचिव वीएल कांताराव के केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर जाने की वजह से खाली थी।

फिलहाल अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तोमर प्रभारी के तौर पर इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। प्रदेश में 24 विधानसभा के उपचुनाव होने हैं। इसके मद्देनजर चुनाव आयोग ने पूर्णकालिक मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी पदस्थ करने के लिए कहा था।

उपचुनाव की तैयारियां शुरू, हटेंगे तीन साल से पदस्थ अधिकारी

मध्‍य प्रदेश में 24 विधानसभा सीट के उपचुनाव की तैयारियों चुनाव आयोग ने शुरू कर दी हैं। प्रभारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी अरुण कुमार तोमर ने मुरैना, भिंड, ग्वालियर,दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, सागर, रायसेन, इंदौर, देवास, धार, मंदसौर और आगर मालवा के कलेक्टरों को पत्र लिखकर कहा है कि ऐसे अधिकारियों को चिन्हित करें, जो तीन साल से एक ही स्थान पर पदस्थ हैं।

चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के मुताबिक इन्हें वहां से हटाया जाएगा। जौरा विधानसभा सीट को रिक्त हुए 21 जून को छह माह हो जाएंगे। नियमानुसार छह माह से अधिक समय तक सीट रिक्त नहीं रह सकती है। इसके पहले चुनाव आयोग को उपचुनाव कराने होते हैं।

Back to top button