Latestमध्यप्रदेश

MP News आर्मी पब्लिक स्कूल में 7 बच्चे चक्कर खाकर गिरे, महू की घटना

MP News आर्मी पब्लिक स्कूल में गुरुवार दोपहर 7 बच्चे अचानक चक्कर खाकर गिर पडे़। साथ ही बच्चों को उल्टियां भी होने लगी। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने मिलिट्री अस्पताल में सूचना दी। घटना मध्यप्रदेश में महू सैन्य क्षेत्र की है।

बीमार बच्चों को मिलिट्री अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल बच्चों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। इस घटना में बच्चों को फूड पाइजनिंग होने की आशंकाएं भी जताई जा रही हैं।

माल रोड स्थित आर्मी स्कूल में यह घटना करीब दोपहर दो बजे हुई। बताया जा रहा है कि आर्मी पब्लिक स्कूल के कैंटीन में बच्चों ने आइसक्रीम और समोसा खाया। इसके बाद वह मैदान में खेलने चले गए। जहां अधिक तपती धूप में खेलते हुए ही बच्चे अचानक गिर गए और कुछ बच्चे उल्टियां करने लगे।

बच्चों की स्थिति पता चलते ही स्कूल ने मिलिट्री अस्पताल में जानकारी दी। जिसके बाद बच्चों को अस्पताल ले जाया गया। जहां सभी बच्चों की स्थिति स्थिर बताई गई।

इस मामले में स्कूल प्रशासन ने एहतियातन कार्रवाई करते हुए कैंटीन को सील कर बंद कर दिया। स्कूल का प्रशासन ने बताया कि बच्चे गर्मी में खेल रहे थे। तभी वह चक्कर खाकर गिर गए। उन्हें उपचार के लिए मिलिट्री अस्पताल भेजा गया। उनकी स्थिति ठीक है। यह घटना फूड पाइजनिंग से हुई या किसी और चीज से इसकी जांच की जा रही है

Back to top button