Latest

MP Live : एमपी कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजमोहन परिहार का दिल्ली में कोरोना से निधन

भोपाल। मंगलवार सुबह 4.30 बजे गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में निधन हो गया। कोरोना संक्रमित होने के कारण कोरोना प्रोटोकॉल के अनुसार उनका अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा।

परिहार के निधन की खबर से ग्वालियर सहित पूरे प्रदेश के कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर फैल गई है। कांग्रेस के चंबल-भिंड मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने कहा कि ग्वालियर-चम्बल संभाग के कद्दावर नेता, जिंदगी भर सामंतवाद के खिलाफ संघर्ष करने वाले,प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष बृजमोहन सिंह परिहार आज बीमारी से परास्त हो गए।

अलसुबह उन्होंने हम सभी का साथ छोड़ दिया, ईश्वर इस गांधीवादी, सिद्धांतवादी नेता को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें।

शहडोल में 13 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले

शहडोल जिले में कोरोना के 13 नए मामले सामने आए हैं। जिनमें जिला अस्पताल का 1 डॉक्टर और 1 पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। संक्रमितों में जिला अस्पताल एक स्टाफ नर्स भी है। पुलिस लाइन के 6 नए लोगों के अलावा संक्रमण का एक केस गोरतरा में मिला है। जानकारी के अनुसार जिले में सक्रिय मरीज अब 86 हो गए हैं।
अब तक कुल 150 लोग संक्रमित पाए गए। पुलिस विभाग के 29 अधिकारी-कर्मचारी तथा उनके परिवार के कुछ सदस्य संक्रमित हो चुके हैं।

झाबुआ के रानापुर में एक शिक्षक कोरोना पॉजिटिव

झाबुआ जिले के रानापुर में मंगलवार सुबह एक और शिक्षक के कोरोना वायरस पॉजिटिव होने की जानकारी सामने आई है। बीएमओ डॉ जीएस चौहान ने इसकी पुष्टि की है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम