Mp Ladli Behna Yojana 11 जून को पात्र लाडली बहना योजना की बहनों को 1000 रुपये खाते में आ जाएंगे। लाड़ली बहना सम्मेलन में मंगलवार को मलाजखंड पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेशभर में 1.25 करोड़ और बालाघाट जिले में 3.41 लाख महिलाओं के आवेदन स्वीकृत हुए हैं।
8 जून को प्रदेशभर में ग्राम सभाएं होंगी
आठ जून से विविध कार्यक्रम होंगे। इसमें आठ को प्रदेशभर में ग्राम सभाएं होंगी। नौ को उत्सव होगा और 10 जून को शाम पांच से छह बजे के बीच स्थानीय कार्यक्रम होंगे। 10 जून को शाम छह बजे के बाद सिंगल क्लिक के माध्यम से पात्र महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार रुपये की राशि डालूंगा। ये राशि बैंक खाते में 11 जून को पहुंचेगी।
महिलाओं को लखपति क्लब में लाना
शिवराज ने कहा कि मेरा मकसद महिलाओं को लखपति क्लब में लाना है। प्रदेश की महिलाएं मजबूत बनें, यही मेरी जिंदगी का उद्देश्य है। लाड़ली बहना सेना में छोटे गांवों में 11 महिलाएं और बड़े गांवों में 21 महिलाएं शामिल होंगी। वे स्व-सहायता समूह योजना, कन्यादान योजना, लाड़ली बहना जैसी योजनाओं में मदद करेंगी। सीएम ने 208 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व भूमिपूजन किया।

