MP Ladli bahana Yojana मध्यप्रदेश की सबसे चर्चितलाडली बहना योजना के रजिस्ट्रेशन फिर से शुरू होंगे। लाडली बहना योजना के आवेदन इससे पहले 30 अप्रैल तक लिए गए थे जिनमें प्रदेश में करीब एक करोड़ 25 लाख आवेदन आये इनमें से लगभग एक करोड़ स्वीकृत हुए। सीएम शिवराज सिंह ने गत दिवस इसकी घोषणा की।
विवाह के चलते लिया गया निर्णय MP Ladli bahana Yojana
जिनकी उम्र 23 वर्ष से अधिक हो एवं जो विवाहित हो। मध्य प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत इन दिनों कई लड़कियों के विवाह हो रहे हैं। इसी के चलते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रजिस्ट्रेशन के दूसरे दौर की घोषणा कर दी। उन्होंने कहा कि जिन लड़कियों के विवाह हाल ही में संपन्न हुए हैं। उन्हें लाडली बहना योजना का लाभ दिलाने के लिए रजिस्ट्रेशन का पोर्टल फिर से ओपन किया जाएगा।
10 जून को बैंक खाते में राशि डाल दी जाए Ladli bahana Yojana
मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना अंतर्गत अगले माह से बहनों के खाते में राशि डाली जाएगी। इसके लिए आवश्यक तैयारी कर ली जाए। कलेक्टर्स ध्यान देकर कार्यवाही करें कि हर हालत में 10 जून को बहनों के बैंक खाते में राशि डाल दी जाए। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि झाबुआ जिले में 90 प्रतिशत से अधिक आवेदनों में आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय खातों की कार्यवाही हो चुकी है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने योजना की पात्र बहनों के द्वारा भेजे गए पत्रों पर धन्यवाद ज्ञापित किया।

