Site icon Yashbharat.com

MP Kotwar News शिवराज सरकार ने कोटवारों से किया वादा निभाया, मानदेय डबल, लाडली बहना का लाभ, वर्दी भी खाकी रहेगी

images 30

MP Kotwar News शिवराज सरकार ने कोटवारों से किया वादा निभाते हुए उनके मानदेय में वृद्धि के साथ मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ और वर्दी का रंग खाकी रखने रविवार को आदेश जारी कर दिए। ऐसे कोटवार, जिनके पास सेवा भूमि नहीं है, उन्हें चार के स्थान पर आठ हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलेगा। इतना ही इसमें प्रतिवर्ष 500 रुपये की वृद्धि भी की जाएगी। सभी कोटवारों को सीयूजी मोबाइल सिम भी दी जाएगी और रिचार्ज का खर्च भी राजस्व विभाग द्वारा ही वहन किया जाएगा।मध्‍य प्रदेशमें 35 हजार कोटवार हैं।

ये भी मिलेगा लाभ

राजस्व विभाग के प्रमुख सचिव निकुंज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिन कोटवारों के पास तीन एकड़ तक सेवा भूमि है, उन्हें एक हजार के स्थान पर दो हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा। इसी तरह तीन से साढ़े सात एकड़ तक सेवा भूमि वाले कोटवारों को प्रतिमाह 600 रुपये के स्थान पर 1200 और दस एकड़ तक सेवा भूमि वाले कोटवारों को चार सौ के स्थान पर एक हजार रुपये मानदेय दिया जाएगा।

लाड़ली बहना योजना का लाभ

विभाग ने महिला एवं बाल विकास विभाग से कहा है कि मुख्यमंत्रीकी घोषणा के अनुरूप कोटवार परिवार की सभी पात्र बहनों को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित किया जाए। वहीं, प्रमुख राजस्व आयुक्त को निर्देश दिए गए हैं कि सभी कोटवारों की वर्दी का रंग अब खाकी होगा।

इसे पटवारियों को मिलेगा एक हजार अतिरिक्त हल्का भत्ता इसके साथ ही राजस्व विभाग ने पटवारियों को मिलने वाले भत्तों के अतिरिक्त एग्रीस्टैक भत्ता प्रतिमाह चार हजार रुपये देने की स्वीकृति के आदेश जारी कर दिए हैं।

दरअसल, पटवारियों द्वारा बहुत सा काम आनलाइन किया जाता है। इसके लिए सरकार ने यह अतिरिक्त भत्ता देने का निर्णय लिया है। साथ ही अतिरिक्त हल्का भत्ता अब पांच सौ के स्थान पर एक हजार रुपये प्रतिमाह दिया जाएगा।

Exit mobile version