Monday, April 20, 2026
Latest:
Latestमध्यप्रदेश

MP EXIT Polls शिवराज सरकार को पूर्ण बहुमत, BJP 16-18, कांग्रेस 10-12, BSP 0-1

MP EXIT Polls मध्य प्रदेश उपचुनाव के संभावित नतीजे क्या होंगे, इसके लिए एग्जिट पोल आ रहे हैं आजतक एक्सिस माय इंडिया के सर्वे में भाजपा को 16 से 18 सीट कांग्रेस को 10 से 12 तथा बसपा को एक सीट मिलती नजर आ रही है।

उधर भास्कर के एग्जिट पोल इसके मुताबिक, भाजपा को 14 से 16 सीटें मिलती दिख रही हैं। कांग्रेस को 10 से 13 सीटें मिलेंगी। बसपा को एक सीट मिल सकती है। चंबल क्षेत्र में भाजपा पिछड़ती नजर आ रही है। यहां कुल 7 सीटों में कांग्रेस को 4 से 6, जबकि भाजपा को शून्य से 2 सीटें ही मिलने की संभावना है।

ग्वालियर क्षेत्र ज्योतिरादित्य सिंधिया का गढ़ है, जहां पूरे प्रदेश की नजरें हैं। यहां बराबरी का मुकाबला दिखा। यहां की 9 सीटों में भाजपा-कांग्रेस को 4 से 5 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। मालवा में भाजपा आगे दिख रही है।

मध्य प्रदेश का उपचुनाव इसलिए मायने रखता है क्योंकि इससे प्रदेश की सत्ता के समीकरण तय होना है। मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर है।

सरकार बचा लेगी भाजपा
एग्जिट पोल के संकेतों से साफ है कि भाजपा सरकार बचाने में कामयाब हो जाएगी। कांग्रेस फिर से सरकार बना लेगी, इसकी संभावना कहीं दिख नहीं रही। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि उपचुनाव में अमूमन मतदाताओं का रुझान सत्तारुढ़ पार्टी की तरफ ही ज्यादा होता है।

क्षेत्रवार किसे कितनी सीटें मिलने के संकेत

क्षेत्र सीट भाजपा कांग्रेस अन्य
ग्वालियर 9 4-5 4-5 0
चंबल 7 0-2 4-6 1
मालवा 5 4-5 0-1 0
निमाड़ 2 0-1 1-2 0
बुंदेलखंड 2 1-2 0-1 0
भोपाल 2 1-2 0-1 0
महाकौशल 1 1 0 0

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम