मध्यप्रदेश

MP Election Result: नतीजों से पहले EVM बदनाम, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले-जब कांग्रेस हारती है तो वे अदालत, सेना, वैक्सीन, एग्जिट पोल पर सवाल कर देती है

MP Election Result: नतीजों से पहले EVM बदनाम, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा बोले-जब कांग्रेस हारती है तो वे अदालत, सेना, वैक्सीन, एग्जिट पोल पर सवाल कर देती है एग्जिट पोल पर कांग्रेस की प्रतिक्रिया को लेकर मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बार फिर से विपक्ष पर निशाना साधा है। मुरैना में मिश्रा ने कहा कि, कल तक रुकिए, वे (कांग्रेस) EVM पर सवाल करेंगे, जैसे वे एग्जिट पोल पर सवाल कर रहे हैं। जब कांग्रेस पार्टी हारती है तो वे अदालत, सेना, वैक्सीन, एग्जिट पोल पर सवाल कर देती है।

#WATCH मोरेना: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एग्जिट पोल पर कहा, “कल तक रुकिए, वे (कांग्रेस) EVM पर सवाल करेंगे, जैसे वे एग्जिट पोल पर सवाल कर रहे हैं। जब कांग्रेस पार्टी हारती है तो वे अदालत, सेना, वैक्सीन, एग्जिट पोल पर सवाल कर देती है…” pic.twitter.com/w25XtiTTSW

 

बता दें नतीजों से पहले कुछ एक्जिट पोल में भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के अनुमान को कांग्रेस ने सिरे से नकार दिया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने कार्यकर्ताओं को वीडियो संदेश जारी कर कहा कि भाजपा चुनाव हार चुकी है। कुछ एक्जिट पोल जानबूझकर इसलिए बनाए गए हैं ताकि कांग्रेस कार्यकर्ता निराश हों और अधिकारियों पर दबाव बनाया जाए। तीन दिसंबर को कांग्रेस की सरकार बन रही है।

जबकी कांग्रेस प्रदेश के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा था कि भाजपा उस तथाकथित सर्वे के भरोसे है जिस पर सर्वे करने वाली एजेंसी को ही भरोसा नहीं है। भाजपा मतगणना वाले दिन प्रशासन पर दबाव बनाने के प्रयास में है। इन्हीं पतिक्रियाओं पर नरोत्तम मिश्रा ने पलटवार किया है।

Back to top button