FEATUREDराष्ट्रीय

MP Election Live: राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी पर ग्वालियर में गोली चली

MP Election Live: राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी पर  ग्वालियर में गोली चली । ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी पर गोली चली है। वह क्षेत्र में प्रचार कर घर लौटे थे, इसी दौरान जब वह अपने घर के पास पहुंचे तो गोली चली। सूचना मिलने पर पुलिस भी पहुंची। यहां से एक राउंड भी मिला है। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। चुनावी माहौल में गोलीबारी की यह दूसरी घटना है। इससे पहले बहोड़ापुर इलाके में दो पक्ष चुनावी रंजिश के चलते आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में गोलीबारी हुई।

ग्वालियर ग्रामीण विधानसभा से राष्ट्रीय समानता दल के प्रत्याशी जीवन कुशवाह रात को क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने के बाद घर लौट रहे थे। जीवन ने बताया कि जब वह घर के पास पहुंचे तो यहां उनके साथी कार्यकर्ता खाना खा रहे थे। यहां जब पहुंचे तो अचानक किसी ने गोली चलाई। गोली टीनशेड में लगी। गोली किसने चलाई, क्यों चलाई यह पता नहीं लग सका है। पुलिस को सूचना दी गई तो यहां पुलिस पहुंची। पुलिस ने कारतूस जब्त कर लिया है।

चुनावी रंजिश के चलते गोली चली
जीवन का कहना है कि चुनावी रंजिश के चलते गोली चली है। हालांकि किसी पर आरोप नहीं लगाया। उधर बहोड़ापुर इलाके में दो पक्ष दो दिन पहले आमने-सामने आ गए थे। इनमें आपस में जमकर मारपीट हुई थी और गोलियां चली थी। इस घटना में दो लोग घायल भी हो गए थे। पुलिस ने दो आरोपितों को पकड़ लिया है। इस घटना में दोनों पक्षों पर हत्या के प्रयास की एफआइआर दर्ज की थी। अब मतदान में चंद घंटे ही बचे हैं। इस तरह की घटनाएं होने से पुलिस चिंतित है।

Back to top button