Site icon Yashbharat.com

MP Election Dates & Result Date 2023: मध्‍य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग, 3 दिसंबर को आएंगे

vidhansbha chunav date

MP Election Dates & Result Date 2023: मध्‍य प्रदेश में 17 नवंबर को एक चरण में वोटिंग, 3 दिसंबर को आएंगेमध्य प्रदेश में चुनाव आयोग (Election Commission) ने विधानसभा चुनाव (MP Election Date) की तारीखों का ऐलान कर दिया है ।

और इस घोषणा के साथ प्रदेश में आदर्श आचार संहिता (Code of Conduct) भी लागू हो गई है। चुनाव आयोग ने प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश में एक ही चरण में चुनाव कराए जाएंगे। 17 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं 3 दिसंबर को रिजल्‍ट (MP Election Result) घोषित किया जाएगा।

 

ये रहेगा शेड्यूल

 

चुनाव आयोग द्वारा 21 अक्टूबर को चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी जाएगी। वहीं उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। 31 अक्टूबर को स्‍क्रूटनी की जाएगी। उम्मीदवार 2 नवंबर तक अपना नामांकन वापस ले सकेंगे। वहीं 17 नवंबर को वोटिंग होगी। चुनाव आयोग के अनुसार 3 दिसंबर को नतीजे जारी किए जाएंगे और 5 दिसंबर तक निर्वाचन की प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।

 

 

 

 

Exit mobile version