Thursday, May 28, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

MP Election: विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे सचिन पायलट

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट मध्य प्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे।

पार्टी प्रवक्ता भूपेंद्र गुप्ता ने रविवार को बताया, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने पायलट से प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने का अनुरोध किया था। जिसे पायलट ने स्वीकार कर लिया है। वह मध्य प्रदेश और इसकी राजनीति को समझते हैं।

2015 में रतलाम-झाबुआ लोकसभा सीट पर हुए उपचुनाव में पायलट ने कांति लाल भूरिया के लिए प्रचार किया था और उन्होंने जीत दर्ज की थी।

गुप्ता ने कहा कि उपचुनाव में ज्यादातर सीटें ग्वालियर चंबल इलाके की हैं और 16 सीटों पर गुर्जर समुदाय का प्रभाव है। पायलट भी गुर्जर हैं और वह वोटरों को साधने में अहम साबित हो सकते हैं।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम