Site icon Yashbharat.com

MP Congress Meeting: आज तय हो सकता है नेता प्रतिपक्ष का नाम

bjp congress

MP Congress Meeting: आज तय हो सकता है नेता प्रतिपक्ष का नाम । विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस विधायक की पहली बैठक बुधवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में होगी। इसमें चुनाव में मिली करारी हार के कारणों के साथ विधायक दल के नेता के चयन को लेकर चर्चा की जाएगी। बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, राष्ट्रीय महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला सहित प्रदेश पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।

 

प्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि बैठक में विधायकों से चुनाव और संगठन से जुड़े सभी विषयों पर चर्चा होगी। विधायकों से हार के कारण पूछने के साथ संगठन को लेकर भी पक्ष लिया जाएगा।

दरअसल, लोकसभा चुनाव को देखते हुए संगठन में कसावट लाने की तैयारी चल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने भी विधानसभा चुनाव में हारे और जीते सभी उम्मीदवारों से संगठन को लेकर रिपोर्ट मांगी है। इसके आधार पर प्रदेश इकाई में पदाधिकारियों के दायित्व में परिवर्तन होगा।

Exit mobile version