MP Congress Candidates List Update : जल्द जारी हो सकती है कांग्रेस प्रत्याशियों की लिस्ट, 66 उम्मीदवारों के नाम पर दिल्ली में होगी आज बड़ी बैठक, पढ़ें खबर

MP Congress Candidates List Update : भोपाल: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राजनीतिक दल उम्मीदवारों का चयन कर रहे हैं। बीजेपी, आम आदमी पार्टी और बसपा ने अपनी पहली लिस्ट जारी की है, जबकि कांग्रेस अभी इस प्रक्रिया में जुटी हुई है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस 66 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जल्द ही जारी कर सकती है।
राजधानी भोपाल में आज मंगलवार को पहली बैठक हो रही है, जिसमें प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मौजूद हैं। उनके साथ राष्ट्रीय इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी केसी वेणुगोपाल और इंचार्ज जनरल सेक्रेटरी रणदीप सिंह सुरजेवाला भी बैठक में शामिल हैं।
आज शाम को दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की भी बैठक होगी, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह द्वारा सूचीबद्ध किए गए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा होगी। सूत्रों के अनुसार, बैठक के बाद 66 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का ऐलान हो सकता है। MP Congress Candidates List Update
इसके अलावा, पूर्व CM दिग्विजय सिंह ने हाल ही में 66 सीटों का दौरा किया और उम्मीदवारों के नामों का पैनल कमलनाथ को सौंपा। अब, इन नामों की सर्वे के डाटा से मैचिंग की जाएगी।







