MP Cabinet Expansion News: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के लिए इन 30 नामों से निकलेंगे 20 से 22 नाम जो लेंगे मंत्री पद की शपथ

22 12 2023 mohan yadav and pm modi 20231222 124552

MP Cabinet Expansion News: मध्य प्रदेश में मंत्रिमंडल के लिए कई नाम फाइनल कर लिए गए हैं. वैसे तो 30 नामों पर चर्चा हुई पर सूत्रों के मुताबिक एमपी में कुल 22 मंत्री बनाए जाएंगे. हालांकि अभी नाम सिर्फ संभावित हैं. फिलहाल यह तय नहीं है कि शपथ समारोह कब होगा अभी जो भी खबर आ रही हैं वह कयास ही हैं। पार्टी कुछ घण्टों पहले ही बताएगी कि किसे राजभवन पहुंचना है।

बताया गया कि पहले चरण में 20 से 22 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ पहुंचे प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा तथा अन्य वरिष्ठों की तमाम माथा पच्ची के बाद 30 नामों की लिस्ट तैयार की गई अब इन्ही में से 20 से 22 नाम तय होने हैं करीब 16 नाम फाइनल होने की बात सामने आ रही है पर अभी भी कुछ बड़े नेताओं के नामों पर संसय है जिसमे प्रहलाद पटैल, कैलाश विजयवर्गीय, राकेश सिंह जैसे कद्दावर नेता हैं राष्ट्रीय नेतृत्व इन्हें प्रदेश तक सीमित नहीं रखना चाहता लिहाजा वह कुछ और ही सोच रहा है। वहीं कई वर्षों से मंत्री रहे विधायक भी इस सूची से गायब हो सकते हैं पार्टी दूसरी पीढ़ी को मौका देना चाहती है ऐसे में इन नेताओं को कहां सेट किया जाए इस पर विचार चल रहा है।

इन  नामों की चर्चा

एंदलसिंह कंसानासुमावलीसिंधिया समर्थक
प्रद्युम्न सिंह तोमरग्वालियरसिंधिया समर्थक
पन्नालाल शाक्यगुनाएससी
भूपेंद्र सिंहखुरईओबीसी
गोविंद राजपूतसुरखीसामान्य वर्ग
हरीशकंर खटीकजताराएससी
ललिता यादवछतरपुरओबीसी
धर्मेंद्र लोधीजबेराजातिगत समीकरण साधने वाले
ब्रजेंद्र प्रताप सिंहपन्नावीडी शर्मा की पसंद
दिव्यराज सिंहसिरमौरयुवा चेहरा
रीति पाठकसीधीआलाकमान की पसंद
मनीषा सिंहजय सिंह नगरआदिवासी वोट बैंक
बिसाहूलाल सिंहअनूपपुरआदिवासी चेहरा
संजय पाठकविजयराघवगढ़लगातार विधायक, पहले भी मंत्री रहे
अजय विश्नोईबड़वानीअनुभवी
राकेश सिंहजबलपुर पश्चिमसाफ छवि, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष
संपतिया उइकेमंडलामहिला कोटा, आदिवासी वोट बैंक
योगेश पंडाग्रेआमलादो बार के विधायक
प्रभुराम चौधरीसांचीसिंधिया समर्थक
नारायण सिंह पंवारब्यावरादूसरी बार के विधायक
अरुण भीमावदशाजापुरदूसरी बार के विधायक
राजेश सोनकरसोनकच्छदो बार के विधायक
आशीष शर्माखातेगांवतीन बार के विधायक
विजय शाहहरसूदलगातार विधायक, आदिवासी चेहरा
अर्चना चिटनीसबुरहानपुरमहिला कोटा, आरएसएस की पसंद
निर्मला भूरियापेटलावदआदिवासी चेहरा, पहले भी विधायक रही
रमेश मेंदोलाइंदौर (क्रमांक 2)लगातार विधायक, सबसे ज्यादा वोटो से जीते
उषा ठाकुरमहूहिंदुत्व का चेहरा, लगातार विधायक
तुलसी सिलावटसांवेरशिवराज सरकार में मंत्री रहे
चेतन कश्यपरतलाम नगरलगातार विधायक बन रहे हैं
हरदीप डंगसुवासराशिवराज सरकार में मंत्री रहे
इसे भी पढ़ें-  मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड की दस्तक: एक ही रात में 4.5 डिग्री लुढ़ककर 9.9 पर पहुंचा राजधानी का पारा, 9.2 डिग्री के साथ उमरिया सबसे ठंडा; शुक्रवार से दिखेगा 'अकवान' तूफान का असर, बालाघाट समेत 10 जिलों में बारिश का अलर्ट

अर्चना चिटनिस का नाम भी मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले विधायकों की लिस्ट में चल रहा है। बुरहानपुर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक अर्चना चिटनिस पहले भी सरकार में रह चुकी हैं। इनका नाम भी मंत्रिमंडल में चल रहा है। महिलाओं के लिए आरक्षण और संघ की पसंद की वजह से इनकी दावेदारी मजबूत मानी जा रही है। अर्चना चिटनिस ने इस बार 31 हजार से ज्यादा वोट से कांग्रेस के सुरेंद्र सिंह शेरा पर जीत दर्ज की थी।