MP Budget Announced E-Vidhayak Yojna: मध्यप्रदेश के विधायकों को मिलेगा हाईटेक ऑफिस, जानिए ई केबिनेट ऑफिस के बारे में

MP Budget Live Updates 3

MP Budget Announced E-Vidhayak Yojna: मध्यप्रदेश के विधायकों को हाईटेक ऑफिस मिलेगा। बजट पेश करने से पहले डिप्टी सीएम और वित्त विभाग संभाल रहे जगदीश देवड़ा ने कहा, “मध्य प्रदेश सरकार का आज बजट पेश होगा।

बजट जनता का, जनता के लिए और जनता को समर्पित होगा। मुख्यमंत्री की नेतृत्व में मध्य प्रदेश की सरकार बहुत अच्छी चल रही है और निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। आने वाला बजट सर्वस्पर्शी है और जनता का बजट होगा।

 

विधायकों को ई-ऑफिस योजना अंतर्गत प्रति विधायक 500000 रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे। ई-विधान, ई-कैबिनेट, ई-विधायक ऑफिस बनाने की कार्य योजना का क्रियान्वयन जल्द किया जाएगा। सहकारी संस्थाओं के कंप्यूटरीकरण के लिए 32 करोड़ रुपए का प्रावधान रखा गया है। वन एवं पर्यावरण के लिए 4725 करोड रुपए का प्रावधान रखा है।

श्रीकृष्ण पाथेय योजना लागू होगी

 

वीर भारत न्यास स्थापित किया जा रहा है। भगवान श्री राम ने वनवास के दौरान प्रदेश के विभिन्न स्थानों से पथगमन किया था। इन्हें चिह्नित कर विकसित किया जाएगा, श्री कृष्ण पाथेय योजना लागू होगी।

इसे भी पढ़ें-  जबलपुर नगर निगम सफाई व्यवस्था में बड़ा बदलाव: अब 15 ठेकेदार संभालेंगे कमान, दिव्यांगों के लिए 116 पदों पर भर्ती को एमआईसी की हरी झंडी