MP बोर्ड अपडेट: 10वीं-12वीं परीक्षा फीस में 80% तक बढ़ोतरी, ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ सिस्टम हुआ खत्म
MP बोर्ड अपडेट: 10वीं-12वीं परीक्षा फीस में 80% तक बढ़ोतरी, ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ सिस्टम हुआ खत्म
MP बोर्ड अपडेट: 10वीं-12वीं परीक्षा फीस में 80% तक बढ़ोतरी, ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ सिस्टम हुआ खत्म, मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नई प्रवेश और परीक्षा नीति जारी की है। इस नीति के तहत 10वीं और 12वीं के परीक्षा शुल्क में 25% से लेकर 80% तक बढ़ोतरी की गई है। साथ ही, वर्षों से चल रहे ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ सिस्टम को खत्म कर दिया गया है।
MP बोर्ड अपडेट: 10वीं-12वीं परीक्षा फीस में 80% तक बढ़ोतरी, ‘बेस्ट ऑफ फाइव’ सिस्टम हुआ खत्म
परीक्षा और नामांकन शुल्क में बढ़ोतरी
10वीं और 12वीं के नियमित छात्रों का परीक्षा शुल्क 1200 रुपये से बढ़कर 1500 रुपये हुआ। स्वाध्यायी छात्रों के लिए शुल्क 1600 रुपये तय किया गया। 9वीं में नामांकन शुल्क 350 रुपये से बढ़ाकर 500 रुपये किया गया। 10 वर्ष पुरानी अंकसूची की प्रति 600 रुपये से बढ़कर 1000 रुपये हो गई।
स्कूलों की संबद्धता शुल्क में इजाफा
10वीं के लिए सरकारी स्कूलों को 20,000 और निजी स्कूलों को 22,000 रुपये देने होंगे। 12वीं के लिए यह शुल्क क्रमशः 27,000 और 30,000 रुपये तय किया गया।
कड़ी नियमावली
गलत प्रवेश देने पर प्राचार्य पर 5,000 रुपये जुर्माना लगाया जाएगा।
गंभीर मामलों में स्कूल की मान्यता रद्द करने की कार्रवाई भी की जा सकती है।
ऑनलाइन प्रक्रिया और डमी प्रवेश पत्र
कक्षा 9 का ऑनलाइन नामांकन 15 मई से 30 सितंबर तक किया जा सकेगा।10वीं-12वीं के परीक्षा फार्म 15 मई से 15 सितंबर तक भरे जाएंगे। प्रवेश पत्र में अपार आईडी नंबर दर्ज करना अनिवार्य होगा और छात्रों को डमी प्रवेश पत्र सत्यापन के लिए दिया जाएगा।नए नियमों से छात्रों और अभिभावकों पर आर्थिक बोझ बढ़ सकता है, जबकि परीक्षा प्रणाली में भी बड़े बदलाव किए गए हैं।








