Latestमध्यप्रदेश

MP Board Second Exam 2026: परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, अब 26 अप्रैल तक मौका

भोपाल:MP Board Second Exam 2026: परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, अब 26 अप्रैल तक मौका,  माध्यमिक शिक्षा मंडल (MP Board) ने 10वीं और 12वीं की सेकेंड परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले छात्रों को राहत देते हुए परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब छात्र 26 अप्रैल तक आवेदन कर सकेंगे।

जल गंगा संवर्धन अभियान: भजिया में ‘पानी चौपाल’, किसानों को मिली आधुनिक सिंचाई व उद्यानिकी योजनाओं की जानकारी | Katni News

MP Board Second Exam 2026: परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख बढ़ी, अब 26 अप्रैल तक मौका

पहले बोर्ड ने रिजल्ट घोषित होने के सात दिनों के भीतर, यानी 22 अप्रैल तक फॉर्म जमा करने के निर्देश दिए थे। लेकिन छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस तारीख को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

बोर्ड के अनुसार, सेकेंड परीक्षा 7 मई से 26 मई के बीच आयोजित की जाएगी। इसमें वे छात्र शामिल हो सकते हैं जो 10वीं या 12वीं में अनुत्तीर्ण हुए हैं या अपने अंकों में सुधार (श्रेणी सुधार) के लिए दोबारा परीक्षा देना चाहते हैं।

छात्र अपने आवेदन फॉर्म एमपी ऑनलाइन कियोस्क या अपने स्कूल के माध्यम से जमा कर सकते हैं। आवेदन के साथ निर्धारित शुल्क जमा करना अनिवार्य होगा।

बोर्ड के इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जो समय सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पाए थे।

Back to top button