MP Board Result 2023 LIVE बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट किसी के भी दिल की धड़कनें बढ़ा सकते हैं। ऐसी ही दिल की धड़कन एमपी के 10 वीं 12 वीं के परीक्षार्थियों की भी बढ़ी है। दरअसल छात्रों को अब रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल जो जानकारी बोर्ड सूत्रों से मिल रही उसके अनुसार मई के पहले सप्ताह में ही एमपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम जारी होंगे।व
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे जारी करने की तैयारी लगभग कर ली है। बता दें, एमपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की घोषणा मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक साइट mpbse.nic.inपर की जाएगी। एमपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट जारी होते ही इस पेज पर रिजल्ट लिंक को शेयर किया जाएगा। MP Board Result 2023 for Class 10, 12 अप्रेल माह के अंत के दो दिनों में जारी किया जा सकता है। रिजल्ट को आप www.yashbharat.com पर भी देख सकते हैं।
एमपी बोर्ड मैट्रिक और इंटरमीडिएट के रिजल्ट केवल mpbse.nic.in पर जारी किया जाएगा। इन रिजल्ट की घोषणा मध्य प्रदेश प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा की जाएगी। सबसे तेज एमपी 10वीं और 12वीं क्लास के नतीजे देखने के लिए इस पेज पर बने रहें।
MP Board Result 2023 LIVE: मध्य प्रदेश बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा के परिणाम आधिकारिक वेबसाइट के अलावा SMS की मदद से भी चेक किए जा सकते हैं। अब ऐसे में अगर किसी छात्र के सामने इंटरनेट की समस्या आती है तो भी वह बिना देर किए अपने परिणाम को चेक कर सकेगा।
एमपीबीएसई कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा रिजल्ट जारी किए जाने के बाद अगर कोई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होता है तो फिर से स्क्रूटनी का मौका दिया जाएगा। इसकी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट की मदद से भी उपलब्ध होगी।
MP Board Result 2023 LIVE: अगर मध्य प्रदेश बोर्ड की ओर से कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं का रिजल्ट 2023 29 अप्रैल से पहले जारी किया जाता तो यह बीते 57 सालों में ऐसा पहली बार होने वाला है। आम तौर पर बोर्ड रिजल्ट मई में घोषित होते हैं हालांकि साल 2022 में यह रिजल्ट 29 अप्रैल को जारी हुए थे।
मोबाइल फोन पर एसएमएस एप्लीकेशन पर जाएं। प्रारूप में एक एसएमएस टाइप करें। अब एमपीबीएसई 10 (स्पेस) रोल नंबर या एमपीबीएसई 12 (स्पेस) रोल नंबर एंटर करें। अब, इसे 56263 पर भेज दें। इसके बाद, एमपी बोर्ड का परिणाम उसी नंबर पर एसएमएस के रूप में भेजा जाएगा।
