Latest

MP Board Exam Copy Check Date: कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू

MP Board Exam Copy Check Date: कक्षा 10वीं और 12वीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 16 मार्च से शुरू। मूल्यांकनकर्ताओं का प्रशिक्षण आज से आयोजित। माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षा 2025 की परीक्षा उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन रविवार 16 मार्च से मूल्यांकन केन्द्र शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी में किया जावेगा।

प्रथम चरण में कक्षा 10वीं विषय हिन्दी एवं एन.एस. क्यू.एफ का मूल्यांकन प्रारंभ होगा जिसमें मूल्यांकनकर्ताओं का प्रशिक्षण 10 मार्च को दोपहर 2 बजे से 5 तक एवं कक्षा 12वीं के हिन्दी एवं अंग्रेजी विषय के मूल्यांकनकर्ताओं का प्रशिक्षण 9 मार्च को दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक स्थान शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधव नगर कटनी में राज्य स्तरीय मास्ट्रर ट्रेनर आलोक पाठक, एन.पी. गुप्ता एवं संध्या बेन द्वारा परीक्षा प्रभारी राजेश अग्रहरि सहायक संचालक, अभय जैन ए.डी.पी.सी. आर.एम.एस.ए. कटनी एवं एम. किडो समन्वयक प्राचार्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिया जाना है।

जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह द्वारा सभी, जारी सूची अनुसार मूल्यांकनकर्ताओं को उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि