Saturday, May 2, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

MP Board 12 th Exam Result 2021: सामाजिक विज्ञान से निकलेंगे राजनीति और अर्थशास्त्र के अंक

MP Board 12 th Exam Result 2021: भोपाल । प्रदेश में हाईस्कूल से हायर सेकंडरी का परीक्षा परिणाम तय करने का फार्मूला भी लगभग तैयार हो चुका है।

बस इंतजार था तो सिर्फ आधार तय करने का, जो सरकार ने सोमवार को तय कर दिया है। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (माशिम) अब मंगलवार या बुधवार को फार्मूला भी जारी कर देगा।

इसके तहत हाईस्कूल परीक्षा 2019 में विद्यार्थी ने सामाजिक विज्ञान में जो अंक प्राप्त किए हैं। उनका औसत हायर सेकंडरी में राजनीति शास्त्र, अर्थशास्त्र, भौतिक शास्त्र के अंकों का आधार बन सकता है। ऐसे ही हाईस्कूल के विज्ञान विषय से मैथ्य-साइंस-बायो समूह के अंक निकलेंगे।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम