विजयराघवगढ़ में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग संगम 2026 का हुआ सफल आयोजन राहत समर्पण सेवा समिति की रही सक्रिय सहभागिता

विजयराघवगढ़ में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस योग संगम 2026 का हुआ सफल आयोजन राहत समर्पण सेवा समिति की रही सक्रिय सहभागिता
विजयराघवगढ़- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान एवं आयुष मंत्रालय भारत सरकार के निर्देशन में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग संगम 2026 का भव्य एवं सफल आयोजन शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय विजयराघवगढ़ परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में विद्यार्थियों शिक्षकों प्रशासनिक अधिकारियों जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने एक साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। कार्यक्रम में अनुविभागीय अधिकारी विवेक गुप्ता, जनपद पंचायत सीईओ बृतेश जैन, बीईओ आनंद कोरी, योग गुरु तुलसी दास शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य एवं समस्त शिक्षिकाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। साथ ही विजयराघवगढ़ भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रीराम सोनी, नगर परिषद उपाध्यक्ष हरिओम बर्मन, बजरंग दल प्रमुख बी.पी. सेन सहित अनेक गणमान्य नागरिक कार्यक्रम में शामिल हुए इस अवसर पर राहत समर्पण सेवा समिति विजयराघवगढ़ ने सहयोगी संस्था के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका निभाई। समिति ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने जनसंपर्क प्रतिभागियों को प्रेरित करने व्यवस्थाओं के संचालन तथा योग के प्रति जन जागरूकता फैलाने में अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। संस्था के स्वयंसेवकों ने पूरे कार्यक्रम को सुव्यवस्थित अनुशासित एवं सफल बनाने में उल्लेखनीय योगदान दिया जिसकी उपस्थित जनों एवं अधिकारियों द्वारा भूरि भूरि प्रशंसा की गई राहत समर्पण सेवा समिति विगत कई वर्षों से सामाजिक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था द्वारा स्वास्थ्य जागरूकता, निःशुल्क चिकित्सा शिविर पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा एवं समाज सेवा से जुड़े अनेक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। योग संगम 2026 के सफल आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि समिति समाज के स्वास्थ्य और समग्र विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष शारदा प्रसाद साहू, वेंकटेश नामदेव, चंद्रभान पाल, रोहित पटेल, आशीष, गुलशन दीपक सहित संस्था के अन्य सदस्यों एवं स्वयंसेवकों की विशेष उपस्थिति रही कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नियमित योग करने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने एवं समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। योगाभ्यास के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि योग केवल व्यायाम नहीं बल्कि स्वस्थ संतुलित एवं सकारात्मक जीवन जीने की एक संपूर्ण जीवन पद्धति है। हर दिन योग स्वस्थ जीवन का संयोग के संदेश के साथ योग संगम 2026 का कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।








