katniमध्यप्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग संगोष्ठी एवं अभ्यास कार्यक्रम आयोजित

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में योग संगोष्ठी एवं अभ्यास कार्यक्रम आयोजि

कटनी। प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कटनी में 21 जून 2026 को 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार बाजपेयी की अध्यक्षता में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग एवं क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार के नेतृत्व में किया गया।

इस अवसर पर “योग स्वास्थ्य के लिए आवश्यक है” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अंजना सिंह गोड़ ने उपस्थित विद्यार्थियों, प्राध्यापकों एवं कर्मचारियों को योग, प्राणायाम एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया तथा योग की विभिन्न बारीकियों से अवगत कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. माधुरी गर्ग ने कहा कि योग एक प्राचीन भारतीय जीवनशैली है, जो शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करती है। योग न केवल बीमारियों से दूर रखता है, बल्कि व्यक्ति को शारीरिक एवं मानसिक रूप से सशक्त बनाकर जीवन को शांत, संतुलित और ऊर्जावान बनाता है। उन्होंने कहा कि योग के माध्यम से व्यक्तिगत, पारिवारिक, सामाजिक एवं राष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ वातावरण का निर्माण किया जा सकता है।

क्रीड़ा अधिकारी डॉ. राजकुमार ने योगासन कराते हुए कहा कि योग श्वास, आसन एवं संतुलन के माध्यम से शारीरिक, मानसिक तथा भावनात्मक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थितजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के योग दिवस संबंधी संदेश से भी अवगत हुए। प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि योग जीवन का आधार है तथा यह हमें ऊर्जा प्रदान करने के साथ-साथ एक-दूसरे से जोड़ता है। योग के माध्यम से स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है।

कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. आर.पी. मिश्रा, डी.एम.पी. यादव, डॉ. विनय बाजपेयी, डॉ. नाहिद सिद्दीकी, उर्मिला दुबे, डॉ. अंकिता गोस्वामी, डॉ. शुचि सिंह, डॉ. विजय कुमार, डॉ. धर्मेंद्र सिंह एवं डॉ. सागर पटेल सहित राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम में श्रद्धा सिंह रघुवंशी, अनामिका सिंह गोड़, पार्वती, स्वाति मौर्य, रीगेन्द चौधरी तथा श्री अनिरुद्ध नारायण सोनी एवं उनके सहयोगी विद्यार्थियों की उपस्थिति विशेष रूप से सराहनीय रही।

अंत में कार्यक्रम अधिकारी डॉ. माधुरी गर्ग ने सभी अतिथियों, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Back to top button